________
जसवंतनगर(इटावा)। जसवंतनगर, इटावा जिले का ऐसा राजनीतिक और सामाजिक रूप से बड़ा चढ़ा क्षेत्र है, जहां उन अफसरों को सम्मानित किया जाता है, जो जनता से सीधा जुड़ाव रखते हैं, समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हैं।
इसी के तहत मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (श्याम बिहारी गुट)द्वारा स्थानांतरित किए गए जसवंत नगर के निवर्तमान कोतवाल रामसहाय सिंह को सम्मानित करते हुए विराट होटल में भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर एकत्रित गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में व्यापारियों ने रामसहाय सिंह के कार्यकाल के दौरान कभी भी किसी भी प्रकार से छोटे या बड़े व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देने को लेकर और न ही कभी किसी अपराधी द्वारा सताने या गुंडई न होने पर उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की गई। उनके कार्यकाल को निवाद बताया गया।
विदाई समारोह दौरान अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने व्यापारियों के संग उनका माल्यार्पण किया तथा प्रतीक चिह्न देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह में नगर अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता के साथ साथ,जिला उपाध्यक्ष राजीव माथुर , नगर सचिव अभिषेक पोरवाल,नगर वित्तसचिव संजय जैन,नगर संगठन मंत्री नीरज दुबे,विराट होटल मैनेजर देव चौधरी इनके अलावा अनेक व्यापारीगण रणवीर,पंकज दुबे,टिंकू सिंह आदि लोग शामिल रहे।
______