सरस्वती शिशु मंदिर में आर एस एस की शख्सियतों ने किया पौध रोपण

 फोटो :- सरस्वती शिशु मंदिर में वृक्षारोपण किया जाता हुआ
_____
    जसवंत नगर (इटावा)।दादा शिव कुमार सरस्वती शिशु  मंदिर जसवंत नगर  में शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन  किया गया
    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि   सहसंयोजक राष्ट्रीय महासंपर्क विभाग एवं विद्यालय के प्रबंधक पर्वत सिंह, आर एस एस के सह विभाग संचालक रामनरेश शर्मा, राजकुमार यादव  एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य  अमित यादव द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया।            मुख्य अतिथि पर्वत सिंह यादव ने भैया-बहनों को वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आज पेड़ों की कटाई के कारण ही ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं का सामना हमें करना पड़ रहा है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए।
       इस अवसर पर अतिथियों के साथ  अभिभावक एवं स्कूल के भैया-बहनों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। मौके पर आचार्य गण उपस्थित रहे।
__
*वेद व्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button