2027 की तैयारियों के तहत समाजवादी महिला सभा की जोरदार बैठक

*वर्षा कश्यप को बनाया गया जसवंत नगर ब्लॉक महिला अध्यक्ष *अध्यक्षों को शीघ्र कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश

फोटो:- महिला सभा की बैठक में शामिल महिलाएं
 जसवंतनगर इटावा समाजवादी पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और 2027 के चुनाव में महिलाओं का एकजुट समर्थन प्राप्त करने के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के तहत मंगलवार को यहां समाजवादी महिला सभा की बैठक  पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई।
   बैठक में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिलाओं और आमंत्रित महिलाओं ने भाग लिया।
      बैठक महिला सभा नगर अध्यक्ष नसीमा जी,विधान सभा अध्यक्ष रत्नेश कुमारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
      मुख्य अतिथि के रूप में पधारी  जिलाध्यक्ष सीमा यादव,जिलाउपाध्यक्ष पूजा गुप्ता, जिलाकोषाध्यक्ष नीतू सिंह,बढ़पुरा ब्लॉक अध्यक्ष पिंकी  उपस्थिति रही।
    जिला अध्यक्ष ने जसवंतनगर ब्लॉक अध्यक्ष के लिए वर्षा कश्यप जी का नाम घोषित किया । नगर अध्यक्ष नसीमा  से जल्द से जल्द  अपनी कार्यकारिणी घोषित करने का आग्रह किया।
   इस अवसर पर महिलाओं को स संगठन को मजबूत करने में जुट जाने की अपील करते कहा गया कि  वह और 2027 में अखिलेश जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएं।
             बैठक दौरान माया देवी,सुनीतादेवी,आलिया,जाहरा,रुचि शर्मा,साक्षी,राधा यादव आदि शामिल हुई।
नगर सपा अध्यक्ष राहुलगुप्ता,विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, सांसद प्रतिनिधि हाजी शमीम खा,प्रमुख महासचिव राशिद सिद्दीकी,जिला सचिव जितेंद्र यादव मोना,नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, मीडिया प्रभारीअभिषेक गांगलस,उपाध्यक्ष रतन पाण्डेय,विकास चौधरी,गोपाल गुप्ता एवं समस्त सभासदगणों ने महिला सभा की बैठक आयोजित करने के लिए महिला सभा की समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
_____
*वेद व्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button