_________
जसवंतनगर(इटावा)। लुधपुरा मोहल्ला स्थित दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार शाम आयोजित एक भव्य समारोह में “गोलालारे जैन समिति, जसवंतनगर द्वारा विभिन्न बोर्डों की हाई स्कूल व इंटर की परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए होनहार और मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
दसवीं और बारहवीं क्लास में उत्तीर्ण और सम्मान के लिए चुने गए अनेक बच्चों खासकर लड़कियों के उत्तीर्णांक 90 और 95 प्रतिशत से भी ऊपर थे।

गोलालारे जैन समाज के अध्यक्ष और सुप्रसिद्ध स्वीट हाउस के मालिक प्रवीण जैन उर्फ पिंटू जैन व उनकी धर्मपत्नी अंजलि जैन ने स्वयं अपने संसाधनों से सम्मान के इस प्रेरणादाई आयोजन की व्यवस्था की थी।
मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार जैन उर्फ वीरू दादा के करकमलों मंदिर जी में मंगलाचरण और आरती के साथ सम्मान समारोह प्रारंभ हुआ।

राजकुमार जैन, विनोद जैन ,महेश जैन, विजय जैन रेलमंडी ,निकेतन जैन ,आराध्य जैन ,सुरेंद्र जैन, रजत जैन विनोद जैन आदि के अलावा अन्य हस्तियां भी इस अवसर पर मौजूद थीं।

जिन मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया, उनमें इंटरमीडिएट की छात्रा पलक जैन पुत्री नितिन जैन ने 89%अंक, अनुभा जैन पुत्री सुबोध जैन ने 88.2%,आयुष जैन पुत्र अंकुर जैन व यशी जैन पुत्री विजय जैन ने 80 – 80 % तनिष्का जैन पुत्री प्रवीण पिंटू जैन ने 75 % नींव जैन पुत्र विनोद जैन ने 75 % ,आशी जैन पुत्री नीरज जैन ने 65 % तथा अक्षत जैन पुत्र प्रवीण पिंटू जैन ने 64%अंक हासिल किए गए थे।
इसी प्रकार हाई स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों में आराध्या जैन पुत्री विजय जैन ने 97%,अंशिका जैन पुत्री समीप जैन ने 96%, आदि जैन पुत्र पवन जैन ने 91% , आर्याशी जैन पुत्री रोहित जैन ने 83%, प्राण्या जैन पुत्री नीरज जैन ने 81%, अगम जैन पुत्र समीप जैन ने 80% , सौम्या जैन पुत्री पवन जैन ने 75% और उज्जवल जैन पुत्र विजय जैन ने 70% अंक प्राप्त किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन क्रमशः निकेतन जैन और कुमारी तनिष्का जैन द्वारा किया गया।1 जून से 5 जून तक चलने वाले लुधपुरा मंदिर के संस्कार शिविर के प्रशिक्षक राजकुमार जैन को सभी मुख्य लोगों ने सम्मानित किया।
6 जून से पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जैन बाजार में शुरू हो रहे वृहद संस्कार शिविर के बैनर का विमोचन लुधपुरा समाज के मौजूद पुरुषों और महिलाओं ने करतल ध्वनि से किया। शिविर के आयोजक निकेतन जैन और आराध्य जैन,विनोद जैन आदि ने आभार व्यक्त किया। शिविर में ज्यादा से ज्यादा बच्चों के प्रतिभागी की अपील भी की।
मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से महिलाओं में अंजलि जैन, सुरभि जैन, रूबी जैन, मीना जैन, श्वेता जैन, अर्चना बघेल, रूबी जैन जैन बाजार, मधु जैन आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
_____
∆वेद व्रत गुप्ता