मोदी और योगी के प्रति जनता का विश्वाश अब पूरी तरह उठ गया है:शिवपाल सिंह

    *जिला सचिव मोना यादव के यहां जोरदार स्वागत      *अजेंद्र गौर से ली जसवंतनगर कस्बे की खैर खबर

फोटो :- जितेंद्र यादव मोना के आवास पर जनता से भेंट करते शिवपाल सिंह यादव तथा उन्हें  मुकुट पहनाते  जिला सचिव मोना यादव
__________
जसवंतनगर (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व जसवंत नगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से जनता का विश्वास अब पूरी तरह से उठ गया है।
    अगले चुनावो में देश और प्रदेश की जनता मोदी , योगी के डबल इंजन तथा भारतीय जनता पार्टी को नेस्तनाबूत कर देगी।

शनिवार देर शाम शिवपाल सिंह यादव यहां जसवंतनगर में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव जितेंद्र यादव उर्फ मोना यादव के नेशनल हाईवे स्थित आवास पर आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर  भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिस तरह से राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे है ,उससे देश की जनता में जबरदस्त आक्रोश का माहौल है,क्योंकि  इस तरह देश की भारतीय सेना की बहादुरी को नजरअंदाज किया जा रहा है।

     उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने जिस तरह पाकिस्तान पर जोरदार स्ट्राइक की और आतंकवादियों  को सबक सिखाया, उसके लिए हमारे देश के बहादुर सैनिकों को ही श्रेय मिलना चाहिए था। मगर भारतीय जनता पार्टी ने सेना के काम का राजनीतिक लाभ उठाने में कोई कोर कसर नहीं उठा रखी है।
    उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले चुनाव  तथा 2027 के यू पी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी की चर्चा करते  कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज शेष नहीं रही है, प्रदेश का विकास पूरी तरह ठप्प है। महाकुंभ में हुई हजारों मौत को लेकर सरकार ने जो दुष्कृत किया है, उससे अब प्रदेश ही नहीं देश भर की जनता, भारतीय जनता पार्टी से नाराज हैं । शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पी डी ए के मुद्दे के साथ पूरे प्रदेश में जो अभियान चला रखा है, उससे समाजवादी पार्टी का 2027 में सत्ता में आना तय है।
     शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के जिला सचिव  मोना यादव के घर पर उन्हें बधाई देने पहुंचे थे कि वह पार्टी के लिए जबरदस्त ढंग से संपर्क अभियान चला रहे हैं।  लोगों को सपा से जोड़ रहे हैं।
    इस मौके पर जितेंद्र यादव मोना ने शिवपाल सिंह यादव को मुकुट पहनाकर, मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया ।              शिवपाल सिंह ने अपने विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर से नगर की प्रमुख समस्याओं और पालिका से जुड़े मुद्दों पर 15 मिनट तक अलग कमरे में गुप्त वार्ता की और उन्हें कुछ मुद्दों पर निर्देशित किया।
 , इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, कवि मयंक बिधौलिया, अश्वनी पुरवार ,सुमंत पुरवार, रतन विवेक पांडे, प्रमोद मुखिया, निखिल गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र  भर के लोग मौजूद थे ।
    शिवपाल सिंह यादव ने मोना यादव को इस बात के लिए बधाई दी कि वह पार्टी से लोगों और विशेषकर युवाओं को जोड़ने में जोरदारी से लगे है।
___
*वेद व्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button