__________
जसवंत नगर (इटावा)। नगर के ब्राइटेंड एजुकेशन एकेडमी में शुक्रवार को जसवंत नगर की भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा ने नारी सशक्तिकरण की ज्वलंत प्रतीक और सनातन संस्कृति की पोषक वीरांगना महारानी अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी कार्यक्रमों के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।
भाविप मुख्य शाखा के अध्यक्ष बटेश्वरी दयाल प्रजापति ने अध्यक्षता और सचिव मधुर श्रीवास्तव वित्त सचिव सुरेंद्र धनगर की देख रे ख में इस जयंती कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
परिषद के सचिव मधुर श्रीवास्तव ने इस अवसर पर मौजूद बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चों, गण्यमान्य नागरिकों और परिषद के सदस्यों को अहिल्या बाई होल्कर के जीवन परिचय के बारे में बताते कहा कि उन्होंने एक आदर्श शासक के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। वह एक न्यायप्रिय , परोपकारी और सदैव संघर्ष में विश्वास करने वाली जीवट महिला थी
इसी वजह से 300 वर्षों के अंतराल के बावजूद अहिल्याबाई को एक महान शासक, परोपकारी और धार्मिक महिला के रूप में याद किया जाता है। उनके शासनकाल के दौरान, मालवा राज्य में शांति, समृद्धि और न्याय स्थापित हुआ था। उन्होंने अपने राज्य में शिक्षा और संस्कृति को भी बढ़ावा दिया।
उनकी परोपकारी गतिविधियों और धार्मिक कार्यों ने उन्हें लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान दिया है।
. कार्यक्रम में परिषद् के वरिष्ठ सदस्य डॉ स्वराज्य प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ पुष्पेंद्र पुरवार,राजीव गुप्ता,प्रमोद यादव,सौदान सिंह, शैलेंद्र कुमार,अभिषेक यादव, अनुभव यादव, आदि उपस्थित रहे।
____
*वेद व्रत गुप्ता
Regards
Vedvrat Gupta
Journalist /prabandhak saifai mahotsav
Jaswantnagar ( ETAWAH )
U.P.206245
mob,09412068858