नगरपालिका सभागार में आयोजित हुआ अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी सम्मेलन 

    *नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थी, अहिल्याबाई        *पीएम मोदी चल रही उनके आदर्शों पर 

फोटो :- अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते रामकुमार चौधरी, बिरला शक्य,अजय यादव बिंदु
_______
जसवंतनगर(इटावा।। इतिहास प्रसिद्ध वीरांगना  अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती (त्रिशताब्दी समारोह) एवंस्मृति अभियान के तहत शुक्रवार को  नगर पालिका परिषद जसवंतनगर के  सभागार में  एक जोरदार सम्मेलन आयोजित किया गय।
     नारी सशक्तिकरण मंशा के साथ आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रामकुमार चौधरी मौजूद थे ।वहीं मुख्य वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा विरला शाक्य, मण्डल अध्यक्ष अजय यादव बिन्दू, मण्डल अध्यक्ष संजय मिश्रा ने भी होलकर की जीवनी पर प्रकाश डाला।
    रामकुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने जीवन भर संघर्ष किया और अन्याय के प्रति आवाज उठाई।
 वह सनातन धर्म की पुनर्स्थापना में जीवन भर जुटी रही।वह मातृशक्ति की शशक्तता  का ऐतिहासिक उदाहरण है।
    बिरला शाक्य ने कहा कि  अहिल्या बाई ने धर्म और न्याय के पथ पर चलते हुए समाज और सनातन धर्म को मजबूत किया था। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों पर चलकर भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को मजबूत कर रहे हैं।
   अजय यादव उर्फ बिंदु ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होलकर के बताए पथ पर चलकर महिलाओं के सशक्तिकरण का रास्ता तय किया जा सकता है और हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों का पालन करते हुए अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पूरे क्षेत्र में जा जाकर मना रहे हैं।
    कार्यक्रम दौरान पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष नगर पालिका जयशिव बाल्मीकि,कार्यक्रम संयोजक श्रेयस मिश्रा , जितेन्द्र तोमर शीलू, सभासद पति मोनू दुबे,वरिष्ठ नेता लज्जाराम प्रजापति, रविन्द्र गुप्ता,बटेश्वरी दयाल प्रजापति,ध्रुवेश तोमर,शशिकांत चौधरी,उमा सागर, कीर्ति भदौरिया,महेश पाल दीपक धाकरे, सुमित जोशी, उमेश शाक्य, हेमंत धाकरे , नीलेश यादव, अमित मिश्रा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सिंह, अरविन्द शर्मा व कर्मचारी गण मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन रिषी मिश्रा ने किया।
_____
*वेद व्रत गुप्ता
Regards

             Vedvrat Gupta
             Journalist /prabandhak saifai mahotsav
             Jaswantnagar ( ETAWAH )
                    U.P.206245
              mob,09412068858

Related Articles

Back to top button