फोटो:-शांति यज्ञ में आहुतियां डालते तथा स्वर्गीय देवेंद्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए
__________
जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र के नगला भगवंत निवासी एक बैंक में सहायक फील्ड आफीसर के पद पर काम करने वाले 32 वर्षीय देवेंद्र कुमार यादव द्वारा कई महीनों तक उसे बैंक से तनख्वाह न मिलने पर डिप्रेशन में आकर पिछली 15 मई को अपनी जीवनलीला खतम कर ली गई थी, जिससे पूरा क्षेत्र शोकाकुल हो गया था।

ज्ञातव्य है कि स्वर्गीय देवेंद्र जसवंत नगर के वरिष्ठ पत्रकार रामवीर सिंह यादव का सगा छोटा भाई था। उसके निधन पर शोकाकुल परिवार को ढाढस बधाने स्वयं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक शिवपाल सिंह यादव उसी दिन रामवीर सिंह यादव के घर पहुंचे थे।
बुधवार को स्वर्गीय देवेंद्र कुमार यादव की स्मृति में शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। इस शांति यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम स्थल रामवीर सिंह यादव के जमुना बाग स्थित बर्फानी भवन पर पहुंचकर शांति यज्ञ में आहुतियां डाली और मृत आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों विशेषकर स्वर्गीय के पिता जगदीश चन्द्र यादव और मां को ढाढस बंधाया। अन्य परिजनों को भी ढाढस दिलाया गया।
समाज सेवा समिति के यज्ञाचार्यों द्वारा आयोजित यह शांति यज्ञ प्रातः 8:30 बजे आरंभ हुआ और 3 घंटे तक लोगों ने बारी-बारी से यज्ञ में आहुतियां डाली। बाद में स्वर्गवासी देवेंद्र कुमार यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की।
शांति यज्ञ में पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, सपा जिलाउपाध्यक्ष अनिलप्रताप सिंह यादव, चौधरी सुघर सिंह ग्रुप आफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज मोंटी यादव, पूर्व एमएलसी सुभाष यादव, पूर्व डीजीपीसी राजबहादुर सिंह यादव एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव सोनू, प्रधानाचार्य संजीव कुमार, सैफई महोत्सव प्रबंधक वेद व्रत गुप्ता, मोहित सनी यादव,मनोज गोपी यादव, अभिषेक यादव, सौरभ गुप्ता शामिल रहे।
इनके अलावा सभासद दिलीप कुमार, कमल प्रकाश,सतीश यादव, डॉक्टर अनिल पोरवाल,विश्राम सिंह यादव, नीरज यादव,पत्रकार मधुसूदन यादव, ब्रजेश यादव,मनोज कुमार, चंद्रशेखर यादव,गोपाल गुप्ता, लाल कुमार, मिलाप सिंह यादव, विद्याराम यादव, राजपाल सिंह यादव गढ़ी, राजू यादव सैफई, गोपाल गुप्ता, नेम सिंह यादव, सुधीर यादव,सत्यराम यादव के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्राम प्रधान और आसपास नगरों व गांव के लोग सम्मिलित थे। बड़ी संख्या में मृतक के साथी बैंक कर्मी भी शांति यज्ञ में आहुतियां देने पहुंचे हुए थे।
______