बेसिक शिक्षक संजीव को गुजरात  में मिला ‘पर्यावरण संरक्षण अवॉर्ड 2025’

_____
जसवन्तनगर(इटावा)। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय भगवानपुरा(अंग्रेजी माध्यम) जसवंतनगर, के शिक्षक  और अंतर्जनपदीय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री,जिलाध्यक्ष संजीव कुमार को
उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य,योग,समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गुजरात की राजधानी गांधीनगर में अर्ली बर्ड आईएएस एवं ज्ञान लाइव संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में “पर्यावरण संरक्षण अवॉर्ड 2025″से सम्मानित किया गया है।                  समारोह में देश के विभिन्न प्रदेशों गुजरात,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र,जम्मू,कश्मीर,दिल्ली,पंजाब,हरियाणा,बिहार सहित अन्य कई प्रदेश के पर्यावरण के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे सरकारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
    उनके कार्यों में प्रत्येक वर्ष सर्दियों में गरीब, मलिन बस्तियों, भटटों पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम, जिसमें बृहद स्तर पर कम्बल, ऊनी वस्त्र, जूता, मोजा,चावल सहित खाद्यान्न व अन्य खाद्य पदार्थों का निःशुल्क वितरण भी शामिल है।समय-समय पर घुमन्तू परिवारों में अनाज, गेहूं, चावल, दाल, खाध सामग्री, सब्जी आदि का वितरण करना, गरीब कन्याओं की शादी में यथासम्भव आर्थिक सहयोग,कोरोना काल में गरीबों, को मास्क, सैनेटाइजर व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना,मास्क का बृहद स्तर पर स्वयं निर्माण एवं वितरण करना भी शामिल है।
     वन्य जीव संरक्षण हेतु डाल्फिन सफारी का भ्रमण कर जागरुकता कार्यक्रम संचालन,
पक्षी संरक्षण कार्यशालाओं में प्रतिभाग कर संचालन  उनका करना भी है।
        संजीव कुमार ने बताया कि पिछले 10 वर्ष से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता कार्यक्रम करते हुए प्रतिवर्ष सैकड़ों फलदार व छायादार औषधीय पौधों,आम, अमरूद, जामुन, फरेंदा, बरगद, नीबू, कटहल, सहजन, अगस्त्य, अनार, किन्नू, कदम, आंवला आदि निशुल्क वितरित कर उन्हें लगवाना व सतत देखभाल करना, जिससे मैने अपने गांव तथा जनपद के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ कुछ वर्ष पूर्व काफी बड़े क्षेत्र में वृक्ष नाममात्र को थे, आज वहाँ जंगल जैसा है।उत्कृष्टशैक्षिक,सामाजिक सेवाओं,पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न सामाजिक,शैक्षिक संगठनों,पर्यावरण व पक्षी एवं वन्य जीव संरक्षण के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं द्वारा समय समय पर सम्मानित किया जाता रहा है। इसी के तहत उन्हें संस्था ने सम्मानित किया है। उनको सम्मानित किए जाने पर दर्जनों लोगों ने उन्हें बधाई  दी है।
_____
*वेद व्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button