सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में 18 अज्ञात  मरीजों का चल रहा इलाज और देखभाल

*कोई उनका धनी धौरी नहीं *विभिन्न वार्डों में भर्ती हैं ये मैरिज *इनमे 12 महिलाएं 6 पुरुष *वेसहाराओं का सहारा बना यूपीयूएमएस

फोटो :- अज्ञात मरीजों के  कुछ फोटोज
________
सैफई (इटावा) 23 मई।कहते हैं ,जिसका कोई नहीं होता ,उसका ऊपर बैठा परमात्मा  होता है। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैंफई  में इन दिनों कुल मिलाकर 18 अज्ञात मरीजों की देखभाल और इलाज संस्थान के कुलपति प्रोफेसर डॉ पीके जैन के निर्देशन में देखभाल हो रही है।
   इन अज्ञात मरीजों में 12 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं।
इन वेसहाराओं का इस तरह  सहारा बन यूपीयूएमएस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है ।
     मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ एसपी सिंह ने बताया कि जो  18 अज्ञात मरीज वर्तमान में संस्थान में है, उनमें पुरुष सर्जरी वार्ड में 05 पुरुष, डेंगू वार्ड में 01 पुरुष,महिला मेडिसिन वार्ड में 02 महिलायें,महिला हड्डी वार्ड  में तीन महिलाएं मानसिक रोग वार्ड में 07 महिलाएं है।
     जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कुछ मरीजों को स्वयं सेवी संस्थाओं में भी पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ मरीज विगत 2 वर्ष से संस्थान में भर्ती है और वह स्वस्थ हो चुके हैं और कुछ रोगी मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं, जिससे वह अपना नाम और पता भी नहीं बता पाते।  उनके परिवारजन से संपर्क अभी तक नहीं हो पाया है। मीडिया के माध्यम से उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कोई भी जानकारी इन मरीजों से संबंधित हो तो वह विश्वविद्यालय के मोबाइल नंबर 91510335788 पर देकर और संपर्क कर जानकारी अवश्य साझा करें।
चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई स्वयं सेवी संस्था अज्ञात मरीज ,मानसिक विक्षिप्त मरीज  को ले जाना चाहती है, तो वह संस्था से संपर्क कर सकती है। हम जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
*वेद व्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button