जसवंतनगर(इटावा) हरि यमुना सहयोग समिति, पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश द्वारा 108 यमुना तटों पर भागवत कथा, सघन वन, यमुना को स्वच्छ करने एवं हरि यमुना परिक्रमा पथ पुनरुत्थान हेतु संकल्प लेकर यमुनोत्री से प्रयागराज एवं प्रयागराज से यमुनोत्री तक निरंतर कथाओं का संकल्प लेकर आगे बढ़ते शुक्रवार से जसवन्तनगर में 64 वीं मद्भागवत कथा का आयोजन यहां नगर के सुप्रसिद्ध कालेज शांति देवी इंटर कॉलेज रेलमंडी, जसवंतनगर के प्रांगण में हो गया।
मद भागवत कथा के तहत पूज्य गुरु स्वामी प्रकाश चैतन्य जी महाराज जी के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा बेंड बाजों की ध्वनि, धार्मिक भजनों और जय जयकार के साथ निकाली न गई। इस मदभगवद कथा का सीधा प्रसारण संतवानी चैनल पर रात्रि 08 से 11 तक दिखाया जाएगा एवं फेसबुक व यू ट्यूब के माध्यम विद्यालय प्रांगण से लाइव होगा।
इसी के साथ 108 कथा स्थानों पर पंच मुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापना भी समिति करा रही है।
23 मई से 29 मई तक शांति देवी इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली इस मदभागवत कथा के यजमान कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रतीक यादव स्वयं है। वह अपने सर पर पवित्र मद भागवत ग्रंथ धारण करके कलश यात्रा में अपनी मां और पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका जसवंत नगर विमलेश यादव के साथ नंगे पाव आगे आगे चल रहे थे।
शुरू हुई कलश यात्रा के दौरान सैकड़ो महिलाएं पीत वस्त्र धारण किए थीं और अपने सिरों पर कलश रखे थीं। कलश यात्रा स्कूल परिसर से शुरू होकर लुधपुरा तिराहा पर पहुंची। बाद में रेल मंडी के रेल फाटक स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जाकर वहां सभी कलशधारी महिलाओं ने पूजन अर्चन किया।
डॉ प्रतीक यादव, विमलेश यादव के अलावा यादव सिंह, हनुमंत सिंह पूर्व प्रधान, संतोष तिवारी, चन्द्र प्रकाश यादव, शैलेन्द्र सिंह, प्रशांत यादव, सुजय, शिवम, जीतू, पी के यादव, अनूप यादव, ऋषि ,विकाश, तिवारी ,हर्षित ,प्रदीप यादव फौजी ,दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
*वेदव्रत गुप्ता
______