अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोडवेज कंडक्टर और उसकी माँ की मौत

*सिरसागंज के पास घटित हुई घटना *मक्खन पुर से सरायभोपत अपने घर लौट रहे थे

 फोटो :- मृतक मां बेटे की फाइल फोटो
_____
जसवंतनगर(इटावा)। मक्खनपुर से शादी समारोह से लौट रहे जसवन्तनगर क्षेत्र के सराय भोपत(कटेखेड़ा) निवासी एक मां और बेटे की  की अज्ञात वाहन की टक्कर से  मृत्यु होने से गांव में मातम पसर गया।
    घटना गुरुवार तड़के सिरसागंज राधे मोड़ के निकट हाइवे पर घटित हुई। मृतकों में शामिल   जय किशन (25 वर्ष) रोडवेज में कंडक्टर था उसकी मां माया देवी (48 वर्ष) की भी घटना में मृत्यु हुई है।
      प्राप्त जानकारी के  अनुसार जय किशन और माया देवी बाइक पर सवार होकर मख्खनपुर में शादी समारोह  में भाग लेने बुधवार को गए थे और आज अपने घर लौट रहे थेऔर किसी अज्ञात वाहन ने  बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनो माँ बेटे की मौत हो गई।
    सूचना पर पहुंची सिरसागंज पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया है। कंडक्टर जय किशन अपने पीछे 3 वर्षीया पुत्री हर्षा व 1 वर्षीय पुत्र हर्ष व पत्नी बबली को रोते बिलखते छोड़ गया। मृतक जय किशन की पत्नी बबली व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
     ____
 *वेद व्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button