__________
जसवंतनगर (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अनिल प्रताप सिंह यादव को कन्नौज जनपद की “पीडीए जन पंचायत” एवं जिले भर के बूथों के “संगणनात्मक कार्यों” की समीक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते प्रभारी बनाया गया है।
यह जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा एक पत्र लिखकर गुरुवार को दी गई।
उल्लेखनीय है कि अनिल प्रताप यादव वर्तमान में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव हैं । वह वरिष्ठ समाजवादी पार्टी शिक्षक नेता रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य स्वर्गीय श्री महाराज सिंह यादव के वह सुपुत्र हैं तथा जसवंत नगर क्षेत्र के नगला हरे राय नगर के निवासी हैं। अनिल प्रताप यादव की संगठनत्मक शक्ति को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र व कन्नौज जनपद की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए है।
अनिल प्रताप यादव को यह समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर बधाईयों का ताता लग गया है। क्षेत्रीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ,सांसद बदायूं आदित्य यादव, जिला सपा अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, जिला सचिव जितेंद्र उर्फ मोना यादव, ब्लॉक जसवंत नगर सपा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, नगर सपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता ,विनोद यादव, हाजी मोहम्मद अहसान प्रमुख आढती मोहम्मद नबी आदि ने बधाई दी है।
_____