चौधरी सुघर सिंह कालेज ने रचा इतिहास, यू.पी.बोर्ड की मेरिट में आयीं पांच छात्राएं

    *इंटर की मोहिनी तीसरे स्थान पर और हाईस्कूल की अंशी कश्यप ने चौथा स्थान पाया      *हाई स्कूल और इंटर के 24 विद्यार्थी 'डिस्ट्रिक्ट मैरिट' पर काबिज       *पूरे प्रदेश में चौधरी सुघर सिंह संस्थान का नाम स्वर्णाक्षरों में फिर से अंकित

 फोटो :-  चौधरी सुघर सिंह इंटर मिडियेट  कालेज के हाईस्कूल और इंटर मिडियेट के प्रदेश मेरिट और डिस्ट्रिक्ट मेरिट में  शामिल क्रमशः विद्यार्थी अपने संस्थान के मैनेजिंग डयरेक्टर अनुज मोंटी यादव के साथ
____________
जसवंतनगर (इटावा)। नगर में चौधरी सुघर सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा संचालित चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज ने एक बार फिर अपने कॉलेज का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया है । शुक्रवार को घोषित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड द्वारा घोषित हाई स्कूल और इंटरमिडियेट  परीक्षाओं के  परिणाम में इस कॉलेज के पांच बच्चों ने प्रदेश की मेरिट में स्थान हासिल किया है।
     यही नहीं इस कॉलेज के कुल मिलाकर 24 बच्चों ने जिला मेरिट में भी अपनी पोजीशन प्राप्त की है।

ज्ञातव्य है कि चौधरी सुघर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज अपनी स्थापना के समय से ही हर वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में प्रदेश और जिला मेरिट में गौरवपूर्ण ढंग से स्थान हासिल करता रहा है।

     यदि पिछले सभी  वर्षों के रिकॉर्ड एकत्र किए जाएं, तो या कॉलेज प्रदेश का पहले नंबर का कॉलेज है ,जिसके सर्वाधिक बच्चे मेरिट में अब तक स्थान प्राप्त किए हैं।

चौधरी सुघर सिंह ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज मोंटी यादव ने गर्व के साथ बताया है कि शुक्रवार को घोषित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की  इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 -25 में उनके उनके चौधरी सुघर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के चार लड़कियां प्रदेश मेरिट में स्थान प्राप्त करने में सफल रही है, जिनमें मोहिनी पाल पुत्री धर्मेंद्र सिंह पाल ने 500 में से 482 प्राप्तांक प्राप्त कर 96.20 % के साथ प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि कॉलेज की छात्रा पल्लवी यादव पुत्र अर्जुन सिंह ने 500 में से 476 प्राप्तांक प्राप्त कर प्रदेश में मेरिट में नवमा स्थान प्राप्त किया है। छात्र मुस्कान पुत्री अनिल प्रताप सिंह और दूसरी छात्रा शगुन यादव पुत्री भुभनेंद्र प्रताप सिंह ने  500 में से 475- 475 अंक प्राप्त करके  95 %के साथ में संयुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया है।

       श्री मोंटी यादव ने बताया कि उनके चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज के हाई स्कूल की छात्रा अंशी कश्यप  पुत्री आतम कश्यप ने 600 में 584 प्राप्तांक प्राप्त कर और 97.33 प्रतिशत के साथ उत्तर प्रदेश की मेरिट में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
     उन्होंने बताया कि उनके कॉलेज की इंटरमीडिए की 12 छात्रायें जिला मेरिट में शामिल है। जिनमे  500 अंकों में 482 अंक पाकर मोहिनी पाल जिला टॉपर बनी है ।इसके अलावा पल्लवी 476 अंकों के साथ जिले में चौथे स्थान पर, मुस्कान और, शगुन यादव 475 -475 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। छात्रा संभावना 469 अंकों के साथ छठवें स्थान पर ,पूजा 467 अंकों के साथ सातवें स्थान पर, 464-464 अंकों के साथ नीशू कुमारी, प्रियांशी, और सृष्टि आठवें स्थान पर ,प्राची कुमारी और राखी 462 -462 अंकों के साथ नवमे स्थान पर एवं शिवानी यादव 460 अंकों के साथ जिला मेरिट में दसवें स्थान प्राप्त करने में सफल रही है।
    श्री मोंटी यादव ने यह भी बताया कि उनके कॉलेज की हाई स्कूल परीक्षा में बैठने वाले 12 छात्र छात्राएं जिला मेरिट में स्थान प्राप्त करने में सफल रहे हैं, जिनमे अंशी कश्यप ने 600 अंकों में 584 अंक हासिल कर जिला मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्र सूर्यांश बौद्ध और उत्सव चौहान ने 573- 573 अंक प्राप्त करके जिला मैरिट में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। कुमारी प्रियांशी ने 570 अंक प्राप्त करके छठवा, एवं शिवानी ने 569 अंक प्राप्त करके सातवां स्थान पाया है।
   इसी प्रकार छात्रा अंजलि और दिव्या ने 568 -568 अंक प्राप्त करके आठवां स्थान प्राप्त किया है। हुमा कजिन और मरियम ने 566- 566 नंबर प्राप्त कर नवमा स्थान प्राप्त किया है। इनके अलावा फैजल खान व नितिन और पीयूष ने 565 – 565 नंबर हासिल कर जिला मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
      चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विशुन दयाल प्रजापति तथा संस्थान के मीडिया प्रबंधक मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया है कि उनके कॉलेज से 2024- 25 की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में कुल मिलाकर 652 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट के 1017 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इन दोनों परीक्षाओं के सभी परीक्षार्थी 100% उत्तीर्ण हुए हैं ।सबसे खास बात यह है कि कुल मिलाकर सभी परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 75% परीक्षार्थियों के 75 परसेंट से भी ज्यादा नंबर है। मेरिट हासिल करने वाले सभी बच्चों के  सभी विषयों में विशेष योग्यता के साथ प्राप्तांक है।
       चौधरी सुघर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के बच्चों की उपलब्धि तथा उनके द्वारा स्कूल का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित करने को लेकर उन्हें कॉलेज के संस्थापक पूर्व ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह यादव, प्रोफेसर डॉक्टर बृजेश चंद यादव ,श्रीमती संतोष यादव,डॉक्टर भुवनेश चंद्र यादव, स्वधा हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर और ब्लॉक प्रमुख जसवंत नगर श्रीमती अंजलि यादव व हनी यादव, संस्थान के निदेशक संदीप पांडे ने बधाई और शुभकामनाए दी है।
     संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर और पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने सभी शिक्षकों, सहयोगियों, अभिभावकों को इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए कहा है कि उनका संस्थान जसवंत नगर जैसे इलाके का नाम अपने संस्थान द्वारा शैक्षिक उपलब्धियां  दिलाकर गौरवान्वित करता रहेगा। उन्होंने भरोसे के साथ कहा कि आगामी वर्षों में भी इस तरह की गौरवपूर्ण उपलब्धियां हमारा संस्थान हासिल करता रहेगा।
     कॉलेज की उपलब्धि को लेकर कॉलेज परिसर ढोल नगाड़ों की गूंज से गूंज गया और सभी मेधावी विद्यार्थियों को फूल मालाएं पहनाने और उनका मुंह मीठा करने की होड़ में हर कोई जुट गया। कॉलेज में जश्न का जबरदस्त माहौल था।
– वेद व्रत गुप्ता
______

Related Articles

Back to top button