विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण वास्ते हिंदू विद्यालय में इको क्लब गठित

   फोटो- हिंदू विद्यालय में गठित इको क्लब के सदस्य
_____
   जसवन्तनगर(इटावा)।विश्व पृथ्वी दिवस2025 के अवसर पर हिन्दू विद्यालय इंटर कालेज, जसवंत नगर में पर्यावरण संरक्षण हेतु तथा विद्यालय परिसर में मौजूद वनस्पतियों के औषधीय उपयोग के बारे में जानकारी देने के लिए विद्यालय में विद्यार्थियों का इको क्लब गठित किया गया।
 प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इको क्लब के माध्यम से वर्षभर पृथ्वी दिवस ,जल दिवस,ओजोन संरक्षण दिवस,विज्ञान दिवस,पर्यावरण दिवस आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा
    इको क्लब के सदस्यों के द्वारा विद्यालय परिसर में उपस्थित फ्लोरा के औषधीय उपयोग के बारे में सभी पेड़ पौधों पर स्टीकर लगाये गये।विज्ञान शिक्षक विवेक प्रकाश मिश्रा तथा प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में इको कबल की स्थापना हुई है
   विज्ञान शिक्षक विवेक प्रकाश मिश्रा द्वारा प्रातः कालीन सभा में विद्यार्थियों को विशेष जानकारी  देते बताया की  हमारा ग्रह हमारी शक्ति है
  इस मौके पर वर्ष 2022 मेंविज्ञान के क्षेत्र में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के पूर्व छात्र अभय कुमार को कंप्यूटर टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रशासन  द्वारा इको क्लब के सदस्यों अलीना ,इफरा ,नियति गुप्ता, आयुष गुप्ता, हर्ष बाबू, तनिषका,वैष्णवी ,काव्या, ईशू अर्पिता ,तन्वी,को शपथ दिलाई गई।
 इस अवसर पर बताया गया कि  पूरे विश्व में22 अप्रैल को विश्व प्रथ्वी दिवस मनाया जाता है और 190 देश विश्व पृथ्वी दिवस मनाते हैं इसकी शुरुआत सन् 1970 में अमेरिका से हुई थी। औद्योगिक प्रगति की आड़ में ग्लोबल वार्मिंग सहित पृथ्वी के भूगर्भ से पेयजल की अंधाधुंध निकासी, खेतों में अधिकाधिक रसायनों और उर्वरकों का उपयोग वर्तमान में हमारी धरती माता के लिए चिंता का विषय है।  आज का विश्व पृथ्वी दिवस हमें इस ओर जागरूक करने की और सार्वजनिक चर्चा करने को प्रेरित करता है।जीव विज्ञान प्रवक्ता  अर्चना श्रीवास्तव का हिन्दू विद्यालय के इस इको क्लब के क्रिया कलापों में अकादमिक सहयोग रहा। इस अवसर पर शिक्षक डॉक्टर अनिल  पुरवार ने भी विश्व प्रथ्वी दिवस अर विचार व्यक्त किए ।
_____
   *वेद व्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button