नवागत जिलाधिकारी के पहले समाधान दिवस में आयी 21 शिकायतें 

*जसवन्तनगर में संपूर्ण समाधान दिवस *मात्र 3 का हो सका निस्तारण

  फोटो :- संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनते हुए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला और एसएसपी संजय कुमार वर्मा___
जसवन्तनगर(इटावा) 19 अप्रैल।  जिले में तीन दिन पूर्व पधारे नवागत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिले की  तहसील जसवन्तनगर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में  विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 21 प्रार्थना पत्र  शनिवार को प्राप्त हुये, जिसमें  मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया
 जिलाधिकारी श्री शुक्ला ने अफसरों से कहा कि वह प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण  करे। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
        सम्पूर्ण समाधान दिवस में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाये साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जाये अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी लें।
    तहसील जसवन्तनगर में विभिन्न संदर्भो आए शिकायती पत्रों में निस्तारण बिना शेष बचे 18 शिकायती पत्रोंको संबंधित अधिकारियों को प्राप्त कराकर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
      समाधान दिवस में सबसे अधिक जमीन से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण में विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाये, साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाये।
      संपूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जन सुनवाई के दौरान समस्याएं प्राप्त होती है उनका निस्तारण शासन स्तर से समस्याओं के निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से फीडबैक भी लिया जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराया जाए।
        उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी जसवन्तनगर कुमार सत्यमजीत, क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर आयूषी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य समस्त जिला स्तरीय  और  स्थानीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 __

*वेद व्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button