एक बार दिल से तो बुलाओ,दौड़े आएंगे बांकेबिहारी : राहुलकृष्ण महाराज

*प्रभु मैरिज होम में भागवत कथा का तीसरा दिन

_________
 जसवंतनगर (इटावा)। श्री वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य राहुल कृष्ण जी महाराज ने कहा है कि हम मनुष्यों को मानव जन्म मिला है, इसलिए भगवान को हर पल स्मरण करना चाहिए।  यदि भक्त दिल से एक बार आवाज लगाते हैं, तो श्री बांके बिहारी जी महाराज उसे दर्शन देने और उसके कष्ट हरने दौड़े दौड़े जरूर आ जाते हैं।
      नगर के सुप्रसिद्ध ” प्रभु मैरिज होम” में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते यह बात सोमवार शाम को भारी संख्या में जुड़ी भीड़ को संबोधित करते आचार्य जी ने कही है।
    उन्होंने कहा कि भगवान की जितनी ज्यादा पूजा, अर्चना, चरण वंदना और सेवा मनुष्य करता है तो उसे अवश्य ही जीवन में आए समस्त कष्टों से निजात मिलती है। वह बोले की  कि भक्तों को कष्ट अवश्य आते हैं, मगर भक्त पहलाद की तरह खुद भगवान अवतार लेकर अपने भक्त का कष्ट दूर करते हैं।
     उन्होंने कहा कि नारायण का नाम सत्य है और सत्य के साथ रहने वाले को कभी पराजय नहीं मिलती है।
यह मद भागवत कथा श्री शंकर बाद समिति के उपाध्यक्ष और संयोजक मुकेश झा ने अपने पिता स्वर्गीय सत्येंद्र झा की स्मृति में आयोजित कराई है। इस कथा की संरक्षक उनकी मां शारदा देवी है। स्वयं मुकेश कुमार झा और उनकी धर्मपत्नी प्रीति झा इस कथा आयोजन में परीक्षित की भूमिका में है।
     भागवत कथा का सोमवार को तीसरा दिवस था। कथा व्यास ने कपिल अवतार, समुद्र मंथन और वामन अवतार की कथाएं सुना कर भक्तों को मद भागवत कथा की कथाओं का ज्ञान कराया।
      प्रभु मैरिज होम के मालिक सर्वेश कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू ने कथा व्यास का माल्यार्पण और पटका पहनकर स्वागत किया।
      इस अवसर पर भागवत कथा की व्यवस्था में मनोज गुप्ता, राजीव गुप्ता राजू, आनंद गुप्ता ,अमरनाथ गुप्ता, संजू मसालेवाले, आशीष चौरसिया, राजा यादव, गौतम मिश्रा आदि संलग्न थे। कथा दौरान संतोष पनीर वाले, समाचार पत्र विक्रेता और सभासद प्रतिनिधि अनिरुद्ध दुबे उर्फ मोनू के अलावा अमित मिश्रा, गौतम मिश्रा, कर्तव्य झा, योग्य झा ,रामेश्वर दयाल शर्मा, शिव कुमार शर्मा, देवेंद्र शर्मा आदि व्यवस्था में जुटे थे।
_______:
*वेदव्रत गुप्ता
फोटो:-प्रभु मैरिज होम में चल रही भागवत कथा में कथा व्यास का अभिनंदन करते सर्वेश गुप्ता पप्पू और मुकेश झा

Related Articles

Back to top button