संस्कार शाखा ने 21 जोड़ों को दाम्पत्य बंधन में बांधा, सांसद ‘आदित्य’ रहे मौजूद

    *14 वर्षों में 306 कन्याओं के हाथ पीले किए      *स्वर्णाक्षरों में संस्कार शाखा का नाम अंकित

  • Vik
_________________
 जसवंतनगर(इटावा)। रविवार का दिन उस समय नगर का नाम ऐतिहासिक स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया, जब संस्कार शाखा द्वारा  21 जोड़ों को विवाह बंधन में बांधकर उनका दांपत्य जीवन शुरू कराया गया।

गरीब कन्याओं के विवाह के इस सामूहिक आयोजन की नींव संस्कार शाखा ने 14 वर्ष पूर्व डाली थी । रविवार को आयोजित 14 वे आयोजन में जब 21 कन्याओं के हाथ पीले हुए, तो संस्कार शाखा द्वारा अब तक कराए गए विवाहों की संख्या 306 तक पहुंच गई। सन 2024 तक संस्कार शाखा ने 285 वर और कन्याओं का दाम्पत्य मिलन कराया था।

नगर के मिडिल स्कूल के प्रांगण में आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं के सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विधायक शिवपाल सिंह के सुपुत्र आदित्य यादव पधारे हुए थे, जिन्होंने सभी 21 नवदंपत्तियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया तथा संस्कार शाखा द्वारा कराए गए उनके विवाह के प्रमाण पत्र प्रदान किये।

सामूहिक विवाह के इस आयोजन के लिए पूर्वान्ह 11 से नगर के रेल मंडी स्थित राम सीता मंदिर से 21 दूल्हों की बारात नगर की सड़कों पर आरंभ हुई। नगर की सड़कों से गुजरती विवाह स्थल मिडिल स्कूल पहुंची। सभी दूल्हों की अगवानी भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता, विवाह संयोजक हरिमोहन राजपूत, सचिव जवाहरलाल शाक्य ,कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, विवाह प्रभारी राजवीर सिंह यादव, गणेश यादव, पवन गुप्ता, बलवीर सिंह यादव योगेश भोले, रत्नेश शाक्य, सुमित शर्मा तथा शाखा के संरक्षक पत्रकार वेदव्रत गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, नगर सपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव विश्वनाथ चौधरी आदि ने की।

दोपहर डेढ़ बजे से विवाह मंच पर वर मालाएं पड़नी शुरू हुई और एक-एक कर 21 दूल्हा और दुल्हनों ने एक दूसरे को मालाएं डाली। वरमालाएं डालने का यह दृश्य विहंगम था। मिडिल स्कूल प्रांगण बारातियों और  घरातियों समेत नगर की भारी भीड़ से भरा हुआ था।

       इसी दौरान मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव , पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव जिला पंचायत सदस्य विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव सोनू और खन्ना यादव,हाजी शमीम, गोपाल गुप्ता के साथ समारोह स्थल पर पहुंचे। उनका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। संस्कार शाखा के पदाधिकारीगणों ने उनकी जोरदार अगवानी की।
    सांसद आदित्य यादव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जसवंतनगर की यह संस्कार शाखा विगत कई वर्षों से सामूहिक विवाह आयोजित करके गरीब कन्याओं को उनका जीवन साथी प्रदान कर रही है। इससे बड़ा कोई पुण्य काम नहीं है।              उन्होंने कहा कि उन्हें सौभाग्य की हर वर्ष उन्हें संस्कार शाखा के पदार्थकारी इस कार्यक्रम में आमंत्रित करते हैं।  इस तरह के आयोजन उनके पिता शिवपाल सिंह यादव के गृह क्षेत्र जसवंतनगर की गरिमा को पूरे देश में बढ़ा रहे हैं। उन्होंने भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के सभी पदाधिकारियो  को बधाई दी।
     इस सामूहिक विवाह समारोह में संस्कार शाखा के पदाधिकारी जितेंद्र बबलू, विनोद यादव, शशि भूषण यादव, नरेंद्र सर, राजीव गुप्ता, पंकज राठौर, विनोद मिश्रा, अतुल गुप्ता, राजेंद्र यादव, योगेश यादव ,सतवीर सिंह यादव आगे बढ़कर व्यवस्था में सहयोग कर रहे थे।
   इसके अलावा सिद्धार्थ महाविद्यालय के सूरज सिंह शाक्य , सागर ग्रैंड होटल के विकास यादव, शिवपाल सिंह महाविद्यालय के सोनू यादव, अमन यदुवंशी, प्रभु मैरिज होम के सर्वेश गुप्ता सपा महासचिव राशिद सिद्दीकी आदि ने बढ़कर सहयोग किया।
    इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जसवंत नगर गिरीश कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुरा वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
 निम्न जोड़ियां एक दूसरे की हुईं
_________
लवली निवासी कानपुर देहात संग मानवेंद्र मानकपुर फिरोजाबाद, देवकी नीम करोली फर्रुखाबाद संग मोहित बागवाला एटा, शिवानी निलोई जसवंतनगर संग संजय माधवगढ़ जालौन, मिथिलेश नगला ख़ुशाली संग अंकल सिरसागंज, प्रियंका धनुआ, जसवंतनगर संग राजीव मक्खनपुर फिरोजाबाद, दीक्षा उतरई जसवंतनगर संग निरंजन दामोदरपुर फिरोजाबाद, बसंती लालपुरा इटावा संग सत्येंद्र पुरानी बस्ती भिंड, अंजलि नगला रामसुंदर जसवंत नगर संग ओमवीर बीवामऊ जसवंतनगर, नम्रता भीखेपुर औरैया,संग गौतम कुचैला मैनपुरी, सरिता बनामई इटावा सग रोहन हुमायूंपुर, फिरोजाबाद, संजना शिकोहाबाद फिरोजाबाद संग शिवकुमार रैपुरा फिरोजाबाद, अनामिका अधियापुरा इटावा संग अवनीश लुधपुरा जसवंत नगर, वर्षा डूंगरी इटावा संग सुमित बरौना कला औरैया, करीना जबरापुरा इटावा संग लवकुश महगांव भिंड, सुरभि जगसोरा जसवंत नगर संग राघवेंद्र बसरेहर इटावा, विनीता मलाजनी जसवंतनगर संग विकास आशाबाद फिरोजाबाद, सत्यवती जगतपुर औरैया संग बीरबल चांदीकरा मैनपुरी, रुचि सिरहौल जसवंत नगर संग दीपक भारोल शिकोहाबाद, रोशनी हरदोई इटावा संग रवि सिसहाट जसवंतनगर, नीलम प्रभु का अड्डा इटावा संग अभिषेक शांति कॉलोनी इटावा और कामिनी जैतपुर आगरा संग धर्मवीर बिलासपुर जसवंत नगर।
दहेज में 51- 51 सामान
_____
 संस्कार  शाखा ने प्रत्येक विवाहित जोड़ी को नगर के व्यापारियों और समाजसेवियों की सहायता से दहेज में लगभग 6-6 लाख रुपए कीमत के कुल मिलाकर 51 सामान दिए, जिन में अलमारी, डबल बेड, कूलर, सिलाई मशीन ,बड़ा और छोटा बक्सा, कुठाल, चार कुर्सियों का सेट, पंखा, एलसीडी टीवी, प्रेस गैस सिलेंडर, बारौठी के 11- 11 बर्तन 5- 5 साड़ियां , सिंगार दानी, थरमस, गले का हार सेट ,चार-चार चूड़ियां,  हॉट पॉट, मसालदानी  लंच बॉक्स आदि शामिल थे। इस अवसर पर 4000 से ज्यादा लोगों की दावत भी की तथा देर शाम सभी 21 नाव विवाहितों की अस्त्रपूरित नेताओं से संस्कार शाखा के पात्र अधिकारियों ने विदाई की।
* वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button