अयोध्या में मंदिर की प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर लखना में श्रीराम शोभायात्रा निकाली गयी।

बकेवर-
अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूर्ण होने पर कस्बा लखना में युवाओं के द्वारा श्रीराम शोभा यात्रा प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गयी। जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ जलपान कराकर स्वागत किया गया।
कस्बा के नया नहर पुल से प्रारंभ होकर बाईपास तिराहे से एतिहासि


 कालिका देवी मंदिर परिसर में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की झाकियों का स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से नरेन्द्र सिंह राठौर, ऋषभ शंकर शुक्ला लखना राज,जगविन्द सिंह चौहान,अश्वनी त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष भाजपा,वृजेन्द्र सिंह चौहान,सत्यम सिंह चौहान, अमन पोरवाल, पवन पोरवाल, (ऋषि),अनिकेत पोरवाल ,गोपाल जी शिवहरे, वैभव पोरवाल, दिव्यांशु पोरवाल, शिबू ठाकुर, अजय पाल,अभिषेक पोरवाल, नयन पुरवार ,ओम गुप्ता, देव पोरवाल के अलावा तमाम कस्बा लखना के अन्य लोग शोभायात्रा में शामिल रहे।
वहीं इस शोभायात्रा में राम लक्ष्मण की झाकियां भी सजाई गयी थी जिनका पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत जगह जगह किया गया। वहीं अड्डा परमसिंह तिराहे पर पूडी सब्जी बितरण की गयी।
सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक बकेवर भूपेन्द्र सिंह व लखना चौकी इंचार्ज मंजीत दयाल पुलिस फोर्स के साथ साथ रहे।

फोटो- श्रीराम शोभायात्रा में शामिल युवाओं की टीम व झांकियां

Related Articles

Back to top button