चौ सुघर सिंह पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ का दिलाया गया संकल्प

 *एमडी अनुज मोंटी  यादव ने दिलाई  शपथ *स्कूल के बच्चों ने चलाया सफाई अभियान

 फोटो :- गांधी और शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और सफाई अभियान में भाग लेते बच्चे
जसवंतनगर(इटावा)।चौधरी सुघर सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चौo सुघर सिंह पब्लिक स्कूल में  महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिवस 2 अक्तूबर को ” स्वच्छता ही सेवा, संकल्प-स्वच्छता,संस्कार- स्वच्छता की शपथ के साथ उनको याद करते मनाया गया।

दोनो ही विश्व शांति के प्रतीक और प्रतिमूर्ति थे। भारत की स्वाधीनता में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी एवं भारत को यशस्वी नेतृत्व और “जय जवान जय किसान” के साथ देश की समृद्धि की ओर ले जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रेरणादाई जीवन से स्कूल के बच्चों को प्रेरित किया गया।

               चौधरी सुघर सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज मोंटी यादव ने सभी बच्चों की उपस्थिति  के मध्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के  चित्रों पर माल्यार्पण किया और दोनों महान विभूतियां के जीवन पर प्रकाश डाला। देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज मोंटी यादव ने सभी शिक्षण स्टाफ और बच्चों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलवाई।
     अन्य मौजूद शिक्षकों ने स्वच्छ भारत अभियान,गीला सूखा कचरा के निष्पादन,रिसाईकल कर पुन:उपयोग,सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प,खुले में शौच मुक्त भारत अभियान आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते बच्चों को प्रेरित किया।  बाद में बच्चों ने शिक्षकों के साथ स्कूल  परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
    इस अवसर पर संस्था के निदेशक संदीप पांडे,प्रधानाचार्य विशुन दयाल प्रजापति ,अशांक हनी यादव,संदीप, गौरव भदौरिया,गीता यादव आदि भी मौजूद  थे।
_____वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button