हिंदू विद्यालय जसवंत नगर में प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस  आयोजित

फोटो :- अंतरिक्ष दिवस पर संबोधित करते प्रदीप यादव
जसवंतनगर (इटावा)23 अगस्त 2023 को भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतार कर चंद्रमा की धरती परतिरंगा झंडा लहराया था।
   चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मनाने के लिए भारत सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया है।
    हिंदू विद्यालय  इंटर कालेज ,जसवंत नगर के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि भारत के वैज्ञानिकों की सौर मिशन आदित्य तथा मंगलयान मिशन के बाद गगन यान मिशन पर भी जोरदार तैयारी चल रही है।
   चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान3 को उतार कर भारत संपूर्ण विश्व में पहला राष्ट्र बना है।अभी तक किसी भी देश नेचंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव परअपने यह को उतारने मेंसफलता नहीं पाई है।
चंद्रयान 3 से संबंधित गतिविधियों को बच्चों तक पहुंचाने के लिए एनसीईआरटी के द्वारा भारत ऑन द मून पोर्टल लॉन्च किया गया है,जिसमें छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रकार के क्विज रॉकेट निर्माण टेलिस्कोप निर्माण भारत की अब तक की अंतरिक्ष यात्रा इत्यादि की जानकारी पा सकते हैं।
   23 अगस्त 2023 को चंद्रमा की धरती पर विक्रम लैंडर के लैंड करने के बाद प्रज्ञान रोवर ने वहां की मिट्टी के नमूनों का विश्लेषण भारतीय वैज्ञानिकों को भेजा है।
इस अनुसंधान के द्वारा आने वाले दिनों में आम आदमी को विभिन्न प्रकार कीवैज्ञानिक सुविधाएं हासिल होगी।जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के आयोजन पर बाल वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
*वेदव्रत गुप्ता
_____

Related Articles

Back to top button