पहली बार डीएम और एसएसपी स्वतंत्रता दिवस पर जसवंतनगर पहुंचे

    *हाथों में तिरंगा थामे लोगों को बधाई दी 

   फोटो:- जसवंत नगर में तिरंगा यात्रा में भाग लेती डीएम और एसएसपी तथा पालिका अध्यक्ष
जसवंतनगर(इटावा)।  78 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले के आला अधिकारियों  जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस कप्तान संजय कुमार वर्मा ने यहां नगर में  तिरंगा यात्रा में शिरकत की।
     यह पहला मौका था, जब जिले के शीर्ष अधिकारी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में नगर में मौजूद रहे और  आम नागरिकों  को स्वतंत्रता दिवस की  बधाइयां दीं। दोनो  अधिकारियों ने हाथों में तिरंगा थामे नगर भृमण किया।
         उनके साथ उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत , तहसीलदार दिलीप कुमार, नायब तहसीलदार नेहा सचान, पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, अनेक सभासद गण समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। दोनो अधिकारी हाथ हिलाते लोगों को शुभकामनाएं दे रहे थे।साथ  ही देश की एकता और अखंडता के लिए लोगों को प्रेरित  कर रहे थे।
     इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय  ने आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीरों को याद किया।
    पुलिस कप्तान संजय वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और प्रमुख शहीदों के बारे में लोगों को बताया। उप जिलाधिकारी जसवंत नगर  और पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने भी लोगों, खासकर बच्चों को बधाई देते हुए उनकी हौसला अफजाई की। बड़ी संख्या में लोग डीएम और एसपी केसाथ तिरंगा यात्रा में नगर की सड़कों पर  चले।
   *वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button