खाली पेट सेब खाने के फायदे H पेट से जुड़ी कैसी भी समस्या हो सेब के सेवन से बहुत राहत मिलती है। लेकिन सुबह सुबह खाली पेट सेब खाना सबसे ज़्यादा फायदेमंद होता है

खाली पेट सेब खाने के फायदे
H
पेट से जुड़ी कैसी भी समस्या हो सेब के सेवन से बहुत राहत मिलती है। लेकिन सुबह सुबह खाली पेट सेब खाना सबसे ज़्यादा फायदेमंद होता ह

1. दिल को रखता है हेल्दी

अगर आप सुबह खाली पेट सेब खाते हैं तो इससे दिल की सेहत अच्छी रहती है। सेब में मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा सेब में विटामिन सी और पोटैशियम भी होता है। ये तत्व हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम करते हैं। इसलिए जिसे हृदय रोग हो या ना हो, दोनों ही को सुबह खाली पेट सेब का सेवन करना चाहिए।

2. वजन को रखता है नियंत्रित

सुबह खाली पेट सेब खाना हर तरह से फायदा पहुंचता है। अगर आप अपने वजन को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट सेब का सेवन कर सकते हैं। रोज सुबह एक सेब खाने से आप अपना वजन कम करने में सफलता पा सकते हैं। सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। एक तो इसे खाने से आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है। यही वजह है कि आप बार बार ज्यादा खाने से बचे रहते हैं और आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। इस तरह सेब खाने के फायदे बहुत हैं।

3.इम्युनिटी बढ़ाता है

सेब एक है मगर इसके गुण अनेक हैं। तमाम तरह कि बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना बहुत आवश्यक है। इसके लिए रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं। सेब में विटामिन सी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। आज जिस तरह की बीमारियां जैसे कोरोना फैल रहा है, उसमें इम्युनिटी का मज़बूत होना बेहद ज़रूरी है। इसलिए सेब का सेवन अवश्य कीजिय
4. खून की कमी दूर करता है

जब हमारी बॉडी में आयरन की कमी होने लगती है तब शरीर में कमजोरी महसूस होती है। ये इस बात का संकेत है कि हमारी बॉडी में खून की कमी हो गई है। अगर आप नियमितक रूप से खाली पेट सेब का सेवन करते हैं तो इससे खून की कमी जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। सेब में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो खून को साफ करने के साथ साथ शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन का उत्पादन भी करता है।
5. उत्तम* *डीटॉक्सीफिकेशन प्रॉपर्टीज

अगर आप सुबह सेब खाते हैं तो उससे आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और जमा हुआ नमक खत्म हो जाता है। इसलिए यदि आप लंबे समय तक सेब का सेवन करते हैं तो इससे मेटाबोलिज्म में सुधार होता है।
6. नजर होती है तेज

आज की ज़िन्दगी में अस्त-व्यस्त रहन-सहन और समय-असमय कुछ भी खाना-पीना आपको हर प्रकार से कमज़ोर कर रहा है। शरीर की हर चीज़ के जल्दी खराब होने का खतरा रहता है। बस इसी तरह जैसे ” सावधानी हटी और दुर्घटना घटी”। अब इसी को देखिये, आज बड़ों से लेकर बच्चे तक नज़र का चश्मा लगा रहे हैं। पता है आपको,आंखों की इस कमज़ोरी को सेब दूर कर सकता है। इसलिए आपको चाहिए कि अगर आंखों की रोशनी बढ़ानी है तो बच्चों के साथ साथ आपको भी रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए।
7. अस्थमा रोग में फायदेमंद

सेब खाने के फायदे तो कमाल के हैं। सेब अस्थमा के रोग में भी फायदा पहुंचाता है। दमा से छुटकारा दिलाने में सेब या फिर सेब का जूस आपकी बहुत मदद कर सकता है। सेब में मौजूद होता है फ्लेवोनोइड्स जो फेफड़ों को ताक़त देने का काम करता है। यही कारण है कि सेब खाने से अस्थमा रोग से राहत मिलती है

Related Articles

Back to top button