दुर्घटना के दसवे दिन घटना के शिकार युवक की मृत्यु

 

फोटो :- मृतक अमन यादव की फाइल फोटो
______
   
जसवंतनगर(इटावा)। 10 दिन पूर्व हाईवे पर सुदिति ग्लोबल स्कूल के पास हुई बाइक दुर्घटना में घायल हुए एक 22 वर्षीय युवक की शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान सैफई पीजीआई में मौत हो गई। वह स्थानीय मोहल्ला फक्कडपुरा  में बिलैया मठ के पास का निवासी था।
    ज्ञातव्य है कि गत 15/16 जुलाई को बाइक द्वारा तीन दोस्त इटावा से लौट रहे थे।  किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे एक युवक लला (23 वर्ष) पुत्र मोहम्मद  कयूम, जसवंतनगर की तुरंत ही मौत हो गई थी,जबकि अमन यादव पुत्र मलखान सिंह यादव निवासी बिलैया मठ ,फक्कड़पुरा घायल हुआ था। इस दुर्घटना में तीसरे साथी को मामूली चोटें आई थी। वह साफ बच गया था।
     अमन को गंभीर  चोटों के चलते सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया था ।इलाज दौरान दसवे दिन उसकी मौत होने से  परिवारी जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
   मौत का शिकार हुआ अमन गुजरात में शादी विवाहों में बेलदारी का काम करता था। 2 महीने पूर्व ही वह अपने घर जसवंत नगर आया था। वह एक्सिस बैंक जसवंतनगर के सहायक शाखा प्रबंधक  कृष्णा यादव का चचेरा भाई था। उसकी मृत्यु से नगर में शोक की लहर फैल गई। वह अपने भाइयों में दूसरे नंबर का था।
______
*वेदव्रत गुप्ता
_____

Related Articles

Back to top button