फोटो :- जसवंत नगर क्षेत्र के
पाठकपुरा गांव में क्रभको द्वारा पौध रोपण अभियान चलाया जाता हुआ
______
जसवंतनगर(इटावा)।कृषक भारती कोऑपरेटिव(क्रभको) द्वारा ग्राम पाठकपुरा में हरे भरे और पर्यूषण मुक्त वातावरण के उद्देश्य से शनिवार को पौधरोपण का वृहद आयोजन किया गया। किसानों को अपने खेतों सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के लिए 300 से ज्यादा पौधे वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अमन यदुवंशी , ग्राम प्रधान मनोज यादव, पंचायत सहायक अनुराग यादव, प्रधानाचार्य विनय यादव , कृभको क्षेत्रीय अधिकारी अजय कुमार सिंह कृभको केन्द्र प्रभारी अमित यादव उपस्थित रहे।
कृभको के इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में इटावा के क्षेत्र अधिकारी अजय सिंह द्वारा सभी किसान बंधुओं का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि का बुके भेट कर स्वागत किया गया ।
“एक पेड़ माँ के नाम” के स्लोगन को किसानो के बीच पहुंचाते उन्हें पेड़ लगाने और उस के बाद उसे सरंक्षित करने पर जोर दिया।
अमन यदुवंशी द्वारा किसानों को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में विस्तार में बताया। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। हमें न केवल उन्हें लगाना चाहिए, बल्कि उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।
आज का कार्यक्रम हमें स्वस्थ और हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी की याद दिलाता है।
इस पहल के माध्यम से एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने प्रयास से पर्यावरण की रक्षा कर सकता है।
कृभको के क्षेत्र अधिकारी अजय सिंह द्वारा कृभको के बारे में एवं कृभको के विभिन्न उत्पादों के बारे जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि पेड़-पौधों की छाल औषधि बनाने के भी काम आती है। इन से फर्नीचर बनाए जाते और कागज़ की भी प्राप्ति होती है। सूखी पत्तियों से खाद बनती है। पेड़-पौधे पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं
प्रधान मनोज यादव ने पेड़ों के कटान पर रोक की अपील की। पेड़ों के काटने से वातावरण प्रदूषित हो रहा। बाढ़, भूमि-स्खलन आदि होते हैं।
कृभको केन्द्र प्रभारी अमित यादव ने बताया कि पेड़ तापमान को नियंत्रित करने और मौसम की स्थिति को वर्षा के अनुकूल बनाने में एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हवा से कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जो जीवन के निर्वाह के लिए आवश्यक है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में किसानो को आम एवं अमरूद, कदम , नीम, अनार,अमरुद, नींबू, फरेन्दा, आवंला, बरगद, के फलदार पौधे निशुल्क प्रदान किए गए।
______
*वेदव्रत गुप्ता