भाजपा ने जसवंतनगर में आयोजित किया “मतदाता अभिनंदन सम्मेलन

 *भाजपा की दृष्टि में मतदाता भगवान का रूप: डॉ राजबहादुर   * कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा सराहनीय: अजय बिंदु

 फोटो :- भाजपा के सम्मेलन में संबोधित करते डॉक्टर राजबहादुर सिंह यादव
___________
   
जसवंतनगर(इटावा)। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार  लगातार  भारत वर्ष के प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में मंगलवार को  भारतीय जनता पार्टी ने जसवंतनगर विधानसभा का “मतदाता अभिनंदन सम्मेलन”आयोजित किया।
यहां के यलो गार्डन होटल में आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय यादव “बिंदू” ने की।
    मुख्य अतिथि के रूप में इस मतदाता अभिनंदन सम्मेलन को संबोधित करने भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजबहादुर सिंह यादव मौजूद थे। उन्होंने इस अवसर पर अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि भाजपा की परंपरा है कि वह मतदाताओं को भगवान के रूप में देखती है। हमेशा उनका शुक्रिया अदा करती है।

मतदाताओं के निर्णय को भाजपा ने सदैव शिरोधार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी कभी झूठे वायदे नहीं करती है। साथ ही जनता से किए गए वायदों पर भी  सदैव चर्चा और अमल करती है।  अपना रिपोर्ट कार्ड भी हमेशा जनता के समक्ष पेश करती है। इसीलिए देश की जनता और  करोड़ों भारतीय मतदाताओं ने लगातार तीसरी बार एनडीए को देश की सत्ता संभालने का मौका दिया है। हालांकि विपक्ष के लोगों ने काफी प्रयास किये।     उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने देश के दुश्मनों का भी साथ दिया। सारे विरोधी एक हो गये, लेकिन फिर भी जनता ने तीसरी बार एनडीए सरकार को मौका दिया। मतदाताओं द्वारा देशहित में लिया गया यह निर्णय सराहनीय और देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण भी है। जनता की आकांक्षाओं को पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार पूरा करेगी।

   मतदाता अभिनंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष अजय यादव बिन्दू ने कहा कि लोकसभा चुनाव  दौरान जसबन्तनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा  कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा, लगन तथा पूरे संघर्ष के साथ निभाई। उसके लिए हम सब उनके कृतज्ञ हैं।
  अजय यादव ने कहा कि हमारा वोट प्रतिशत निरंतर बढ़ रहा है, यह जनता के भाजपा से जुड़ाव का ही प्रतिफल है।
     जसबन्तनगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के  अभिनन्दन व शुक्रिया का यह कार्यक्रम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी नड्डा के निर्देश पर आयोजित था। पूरे देश और प्रदेश में प्रत्येक विधानसभा में ऐसे सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।  इसमें विकसित भारत, बीजेपी का संकल्प, मोदी की गारंटी विषयों पर भी चर्चा की जा रहीं है।
मतदाता अभिनंदन सम्मेलन में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष प्रेम बाबू राजपूत, सुदेश शर्मा, विजय शाक्य, राजेन्द्र चौहान, गोविंद शर्मा, श्रेयस मिश्रा, राजीव उपाध्याय, अंकित यादव, कुलदीप मिश्रा,  जय शिव बाल्मीकि, दीपक धाकरे,सुबोध गुप्ता, सुरेश गुप्ता,उमा सागर, कीर्ति भदौरिया, दलवीर सिंह,सुमित जोशी, सतेन्द्र तोमर, रामकुमार धनगर, विभिन्न मोर्चाओ के अध्यक्ष, प्रधान, बीडीसी व कार्यकर्तागण व समर्थक मौजूद रहें।
____
 *वेदव्रत गुप्ता
_____

Related Articles

Back to top button