भारत विकास परिषद’समर्पण’ शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ

  *अशोक माथुर अध्यक्ष और प्रदीप चौरसिया बने सचिव

 फोटो :- भाविप समर्पण शाखा की अधिष्ठापन में शपथ लेते पदाधिकारी
   
 जसवंतनगर(इटावा)।भारत विकास परिषद “समर्पण” शाखा जसवंत नगर का दायित्व ग्रहण समारोह  रविवार को नगर के प्रभु मैरिज होम में  आयोजित किया गया।

     

स कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व  प्रांतीय अध्यक्ष ब्रह्मावर्त प्रांत रमेश मेहरोत्रा पधारे थे।

   इनके अलावा  विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष  सत्यनारायण शंखवार ,प्रधानाचार्य अनुज प्रताप सिंह यादव, संजय मिश्रा प्रांतीय महासचिव, अनुराग श्रीवास्तव मौजूद थे। 
    धर्मार्थ सेवा शाखा इटावा के सचिव  हरिदत्त दीक्षित ने शपथ दिलवाई गई।  कार्यक्रम का संचालन जसवंतनगर शाखा के वरिष्ठ सदस्य उमाकांत श्रीवास्तव ने किया।
     नव निर्वाचित दाइत्वधारियों में शाखा अध्यक्ष  अशोक माथुर,  सचिव एप्रदीप चौरसिया, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी, शाखा महिला संयोजक सोहनी वर्मा,  संगठन मंत्री  गौरव बाबू को उनके दायित्व की शपथ शपथ अधिकारी द्वारा दिलाई गई।             इससे पूर्व शाखा सचिव द्वारा अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले वर्ष अप्रैल एवं जनवरी माह में पांच-पांच जोड़ी कन्याओं का सरल सामूहिक विवाह का आयोजन शाखा  द्वारा आयोजित किया गया। कन्नौज से पधारे पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ने नव निर्वाचित दायित्व धारीयो को शुभकामनाएं  दी। 
       इस मौके पर शाखा संरक्षक करण सिंह वर्मा ,उमाकांत श्रीवास्तव, आनंद गुप्ता खाद वाले ,गुंजन सक्सेना, राजकमल जैन ,अमित कुमार वर्मा, रजनीश चौरसिया ,चेतन जैन ,महेश चंद्र गुप्ता ,डॉ सुमित श्रीवास्तव, अंकित पाल ,सतीश चंद्र श्रीवास्तव, हेमू शाक्य ,अंकुर वर्मा ,विजय कुमार, विपिन कश्यप, एवं विपिन यादव नंबरदार सहित काफी संख्या में सदस्य गण उपस्थित रहे।
    इटावा तुलसी शाखा से भी ध्रुव कुमार गुप्ता एवं अवधेश कुमार सविता सहित कई शाखाओं के सदस्य एवं  दायित्वधारी  भी उपस्थित रहे।
 *वेदव्रत गुप्ता
 ,_____

Related Articles

Back to top button