नई मंडी में ‘अखिलेश’ के जन्म दिन पर किसानों,आढ़तियों ने काटा केक

 

____
फोटो :- नई मंडी में अखिलेश यादव के जन्म दिन पर केक काटते किसान और आढ़तियां लोग
_____
   इटावा,1 जुलाई । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 51 वे जन्मदिवस पर सोमवार को नई मंडी में किसानों, व्यापारियों और आढ़तियों ने धूम धाम से जन्म दिन मनाया और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

    जन्मदिन का यह कार्यक्रम सपा  नेता स्वर्गीय अनोखेलाल आढ़तियां की आढ़त परिसर में उनके सुपुत्र प्रदीप आढ़तियां द्वारा आयोजित कराया गया।
     इस मौके पर अखिलेश यादव के चित्र के समक्ष किसानों के  हाथों केक कटवाया गया। इसके अलावा  किसानों और आढ़तियों ने जमकर अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे गुंजाए और मिठाइयां बांटी गईं।
       इस अवसर पर प्रदीप आढतियां ने कहा कि आज देश में कोई एक ही नेता ऐसा है, जो किसानों की आवाज बुलंद कर रहा है, वह केवल और केवल अखिलेश यादव हैं। 
इस मौके पर आढती सुनील राजपूत, विपिन आढती, राजकुमार वर्मा, मनोहर लाल, हरिश्चंद्र इटगांव, राजीव शाक्य, पप्पन  आढ़तियां, अशोक कुमार, नरेंद्रसिंह, विनोद सुमेरपुर आदि मौजूद रहे।
    इस कार्यक्रम के बाद प्रदीप  आढ़तियां ने अपने गांव महोला पहुंचकर अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया और 50 से ज्यादा पौधे रोपित किये।
*वेदव्रत गुप्ता
______

Related Articles

Back to top button