शोक संदेश इटावा:-सड़क हादसे में घायल सैफई थाने में तैनात सिपाही योगेश्वर सिंह का 11 वें दिन आगरा के निजी अस्पताल में निधन

शोक संदेश

इटावा:-सड़क हादसे में घायल सैफई थाने में तैनात सिपाही योगेश्वर सिंह का 11 वें दिन आगरा के निजी अस्पताल में निध

सैफई थाना क्षेत्र मे 10 जून की रात हैवरा भारतीय स्टेट बैंक के पास गश्त कर रहे पुलिस की बाइक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थीं।

हादसे में बाइक सवार दो कांस्टेबल घायल हो गए थे। दोनों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां से एक कांस्टेबल योगेश्वर सिंह की हालत नाजुक होने पर स्वजनों द्वारा आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान 11 वें दिन कांस्टेबल योगेश्वर सिंह की मौत हो गई है।* वही दूसरे घायल कांस्टेबल को मामूली चोटे आने से अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थीं।

कांस्टेबल योगेश्वर सिंह 26 बर्षीय पुत्र जुगेंद्र पाल सिंह निवासी मलिकपुर थाना जंवा जिला अलीगढ के मूल निवासी थे। साथी सिपाही की मौत की खबर मिलते ही थाना सैफई में शोक की लहर दौड़ गई।

दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Related Articles

Back to top button