योगासन विधा अनेक बीमारियों में रामबाण: सत्यनारायण शंखवार

     *नगर पालिका में आयोजित हुआ योग शिविर

फोटो:- योगासन करते पालिका अध्यक्ष, अधिशाषी अधिकारी आदि
 
_____
 
 जसवंतनगर(इटावा)।  नगर पालिका परिसर जसवंत नगर में विश्व योग दिवस पर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार और अधिशाषी अधिकारी श्याम वचन सरोज की अधक्षता में योगशिविर का आयोजन शुक्रवार सुबह किया गया।
  पालिकाअध्यक्ष  श्री शंखवार ने वेद मंत्रों के  उच्चारण के मध्य शिविर का शुभारंभ करते कहा कि हमारे देश की प्राचीन योगासन विधा स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। पुराने ऋषि मुनि हजारों वर्ष इन योग क्रियायो के बल पर निरोगी रहते हुए जीवन यापन करते थे। उन्होंने कहा कि हमें भी नियमित रूप से रोजाना योग और प्राणायाम करने चाहिए, इससे अनेक रोगों से मुक्ति मिली रहेगी। योग ही स्वस्थ जीवन का आधार है।
इस अवसर पर पालिका के अनेक कर्मचारी गणों  और सभासदो ने भी योग क्रियाओं को किया। पालिका अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज ने भी योग क्रियाओं को स्वस्थ शरीर के लिए अमृतदायी बताया।
   इस अवसर पर नवनीत कुमार, मोहित शाक्य, सूरजसिंह, विक्रम सिंह आदि भी मौजूद थे।
___
वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button