गुजरात में हुई दुर्घटना में दर्शनपुरा के ड्राइवर युवक की मौत

फोटो :- फाइल फोटो मृतक सत्येंद्र सिंह
______ 
    जसवंतनगर (इटावा)।स्थानीय ग्राम दर्शनपुरा के निवासी 33 वर्षीय ट्रक कंटेनर चालक युवक की बुधवार को गुजरात राज्य के बनासकांठा जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो  गई।
      मृतक सत्येंद्र सिंह बघेल पुत्र उदयवीर सिंह निवासी  ग्राम दर्शनपुरा,जसवंतनगर गुजरात में सासनपुर और बरही के बीच कंटेनर में भरे पार्सल लेकर ड्राइव करता हुआ जा रहा था कि रास्ते में जबरदस्त दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में वह कंटेनर की केबिन के अंदर फस गया।उसे जब निकाला गया, तो वह होश में था, मगर कंटेनर की हालत देखकर उसकी हालत एकदम बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड दी।                            पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गुजरात से गुरुवार देर शाम दर्शनपुरा पहुंचने की उम्मीद है। पूरे गांव में घटना को लेकर कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अविवाहित था और उसकी शादी होने वाली थी। गांव में 4 दिन पूर्व संपन्न हुई मदभागवत कथा में शामिल होने आया था इस के बाद वह अपने कंटेनर की ड्राइविंग करने चला गया था।
उप
____
*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button