शौचक्रिया को गई किशोरी लापता, मामला दर्ज

जसवंतनगर(इटावा)। नगला महासुख से एक किशोरी  दो दिन से लापता हो गई है।             भाई की तहरीर पर  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भाई  ने तहरीर में बताया है कि उसकी बहिन जो 15 बर्ष  उम्र की है,गुरूवार सुबह खेतो पर शौच करने गयी थी। पूरे दिन वह नहीं लौटी । परिजनो ने  काफी तलाशा। कोई पता नही चला। 

    उसने आरोप लगाया कि मेरी बहिन को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया ।
वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button