जसवंत नगर पहुंचे शिवपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से मांगा इस्तीफा

   * स्व महावीर सिंह के आवास पर उनका जबरदस्त स्वागत    *डिंपल यादव की भारी जीत पर जसवंत नगर वालों को बधाई दी

_____

 फोटो :- शिवपाल सिंह यादव  को मुकुट पहनाते स्वर्गीय महावीर सिंहके भाई रघुवीर सिंह यादव, साथ में सोनू यादव
   जसवंतनगर(इटावा)। देश में हुए लोक सभा चुनाव और उसमे समाजवादी पार्टी को मिली भारी सफलता के बाद जसवंत नगर में पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव और जसवन्तनगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव  गुरुवार दोपहर जसवंतनगर  नगर पहुंचे। वह गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं से मिले और उन्हे बधाई दी।
    सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को जसवंतनगर  क्षेत्र से  भारी मतों से जिताने के लिए उन्होंने सभी जसवंत नगर वासियों को  जोरदार  बधाई दी।
    स्वर्गीय महावीर सिंह यादव के आवास पर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट और पटका पहनाकर स्वागत किया।  
     श्री यादव ने इस मौके पर कहा  कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता  ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार से जबरदस्त गुस्सा प्रगट किया है। सपा को अपार जनसमर्थन  दिया है। इन  चुनावों में तीसरी बड़ी पार्टी सपा बनी है और आज  नेताजी होते तो अखिलेश और पार्टी जनों पर गर्व करते।
       इंडिया गठबंधन ने मुद्दों पर चुनाव लड़ा, जबकि भाजपा ने   जनता को गुमराह किया।  युवा,किसान व्यापारी हर वर्ग बीजेपी वालों से परेशान है। अब मुख्यमंत्री योगी को तुरंत  इस्तीफा दे देना चाहिए। उत्तर प्रदेश में नए चुनाव होना चाहिए, जनता अब भाजपा का राज नहीं चाहती है।
     अयोध्या सीट पर भाजपा को मिली हार पर कहा कि भगवान राम सबके हैं सभी के दिल में बसते हैं। भगवान रान के नाम के गलत दुरुपयोग की जनता ने सजा दी  है 
   शिवपाल सिंह के आगमन पर महावीर सिंह के भाई रघुवीर सिंह यादव,  पूर्व राज्यमंत्री विश्राम सिंह यादव,विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव, आशुतोष टोनु यादव,  संतोष यादव, चंद्रमोहन यादव, बृजेश यादव नगला जुलाहा, क्षेत्रपाल यादव,, राजपाल यादव नगला गढ़ी, डॉ ऋषभ यादव,  राजेश यादव सिरसा, अशोक यादव, कमल गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
_

Related Articles

Back to top button