बकरीद पर कुर्बानी के लिए  खरीददार ने खरीदा एक लाख का “बकरा

     *दो लाख कीमत के "दुम्मा बकरे" भी बिक्री को पहुंचे

 फोटो:- जसवन्तनगर के बकरी बाजार में बकरीद के लिए बिका एक लाख का बकरा(ऊपर), बिक्री को आए दो दो लाख कीमत के दुम्मा बकरे(नीचे)
जसवंतनगर (इटावा)। इस्लाम  अनुयायियों के ईदुलअजहा (बकरीद) त्योहार के करीब आने के साथ ही यहां जसवंतनगर के रामलीला समिति द्वारा लगाए जाने वाले बकरी बाजार में कुर्बानी के लिए बकरों की बिक्री जोर पकड़ गई है। 
       उल्लेखनीय है कि जसवंतनगर का बकरी बाजार पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां से न केवल देश के विभिन्न हिस्सों में बकरा और बकरियां खरीद कर जाती हैं, बल्कि बकरीद त्यौहार के अवसर पर यहां से मुंबई और कोलकाता के जरिए दुबई और अनेक मुस्लिम राष्ट्रों में व्यापारीगण बकरे खरीद कर बिक्री को भेजते हैं। 
    यहां का बकरी बाजार हर बुधवार को लगता है। आज 5 जून, बुधवार को लगने वाला बकरी बाजार बकरों की बिक्री से गुलजार था। अब 12 जून को लगने वाले बकरी बाजार में भी  बड़ी संख्या में बकरों की खरीद-फरोख्त होगी।
      बकरी बाजार के मुख्य ठेकेदार  राजीव गुप्ता “बबलू” ने बताया है कि बुधवार को बकरी बाजार में बकरों की कीमत2 लाख रुपए तक आंकी गई। दो दुम्मा बकरा बिक्री को आए थे, जिनके विकबाल  किसी भी कीमत पर दो लाख से कम पर बेचने को तैयार नहीं थे। खरीददारों ने उनकी कीमत डेढ़ लाख रुपए तक लगा दी। 
      उन्होंने बताया है कि सवेरे 9 बजे  ही एक बकरा एक लाख रुपए कीमत का बेचा गया, जबकि एक अन्य बकरे को खरीद दार ने 67000रुपए कीमत में खरीदा। 
    उन्होंने जानकारी दी कि बाजार में  में ज्यादातर बकरे 10 – 15 हजार तक की कीमत के ज्यादा बिके ।इससे कम कीमत का कोई बकरा नहीं था, जबकि 20हजार से लेकर 50हजार कीमत तक के भी कई बकरे बेचे गए।
   उनके अनुसार एक लाख रुपए कीमत का, जो बकरा  आज सबेरे बेचा गया ,उसे जमाल पुत्र नवाब खान निवासी गाड़ीपुरा, इटावा ने खरीदा। इस बकरे को बेचने लक्ष्मण पुत्र किशोरी लाल निवासी अलीपुर खेड़ा, मैनपुरी से आया था। इसी प्रकार 67 हजार कीमत का भी एक बकरा बेचा गया। उनके अनुसार, जो  दुम्मा बकरे बिकने को आए थे , उनकी बिक्री नहीं हो सकी, क्योंकि बकरी बाजार की तरफ से कटने वाली बिक्री रसीद शाम तक नहीं कटी है।
______
 *वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button