राजनैतिक,सामाजिक क्षेत्र के  अग्रणी”ब्रह्मशंकर” के निधन पर शोक में डूबा नगर

फोटो :– फाइल फोटो
 स्वर्गीय ब्रह्म शकर गुप्ता
_____
   
जसवंतनगर(इटावा)। नगर की  सामाजिक और संघर्षशील  राजनीतिक हस्ती तथा 75 वर्षों से ज्यादा तक अपनी जबरदस्त सामाजिक भूमिका निभाने वाले ब्रह्म शंकर गुप्ता का शनिवार  सुबह स्वर्गवास हो गया। वह 90 वर्ष के थे। 
       

अपने पीछे वह राजेंद्र कुमार गुप्ता जैसे  सुयोग्य एडवोकेट और अनिल गुप्ता जैसे नई दिल्ली में कार्यरत चार्टर्ड एकाउंटेंट के अलावा भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।उनके पौत्रों में मणिशंकर गुप्ता यहां नगर में वकालत के साथ साथ अपने बाबा के नाम पर बीएसजी फार्म संचालित करते है, तीन बेटियां भी वह रोती बिलखती छोड़ गए। 

   स्वर्गीय ब्रह्म शंकर गुप्ता डायबिटीज के मरीज थे। जीवटता के धनी स्वर्गीय गुप्ता 50 से ज्यादा वर्षों तक डायबिटीज जैसे रोग से संघर्ष करते जीवन जीते रहे। पत्नी के निधन के बाद से वह टूट गए थे, फिर भी उनकी चिरपरिचित मुस्कान हर किसी को प्रभावित करती थी। वह देश के सभी तीर्थों पर भ्रमण पर गए। 
    व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में भी नगर में होने वाले हर आंदोलन में उनकी अग्रणी भूमिका रहती थी। वह एक प्रखर वक्ता थे। रामलीला समिति जसवंतनगर के आजीवन सदस्य रहे, साथ ही रामलीला मेला में ,जो प्रदर्शनी टाइप विकसित मार्केट हर वर्ष लगता है ,वह उनकी ही देन है। रामलीला में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की शुरुआत भी उन्होंने ही कराई थी।
   उनके निधन से नगर में शोक की लहर फैल गई । विभिन्न सगठनों, संस्थाओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उनकी अंतिम  यात्रा में देर शाम  हजारों लोग हर वर्ग के  शामिल हुए।हर किसी को उनकी कमी खल रही थी ।सभी ने ईश्वर से उन्हें सद्गति देने की प्रार्थना की।
___
*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button