मेट्रो में महिला ने किया ऐसा डांस,देखकर भड़के लोग, अजीबोगरीब किए कमेंट नई दिल्ली।मेट्रो 20 सालों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की

मेट्रो में महिला ने किया ऐसा डांस,देखकर भड़के लोग, अजीबोगरीब किए कमेंट

नई दिल्ली।मेट्रो 20 सालों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क जीवन रेखा बनी हुई है।दिल्ली में सबसे सुविधाजनक साधन मेट्रो मानी जाती है।दिल्ली मेट्रो अजीबोगरीब कारनामों से चर्चा में है।कभी बेतरतीब झगड़े तो कभी कपल्स का रोमांस,कभी डांस रील और अजब-गजब ड्रेसिंग के कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं,जिससे लोग अचंभित रह गए हैं।अब मेट्रो के अंदर डांस करती एक महिला का वीडियो सामने आया है।इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।लोग जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

मेट्रो में बेली डांस

इस वीडियो में महिला को मेट्रो में सवार कई यात्रियों के सामने थिरकते और बेली डांस करते देखा जा सकता है।महिला का डांस देख चुके लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। वीडियो में महिला मेट्रो के फर्श पर घुटनों के बल बैठी नजर आ रही हैं।वीडियो में दिख रही महिला की पहचान इंस्टाग्राम यूजर @manishadancer के रूप में की गई है।यह वीडियो उसके आधिकारिक हैंडल पर शेयर किया गया है।

वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भी सामने आया है।वीडियो ने बड़े पैमाने पर ध्यान आकर्षित किया है,जिस पर कमेंट की बाढ़ आ गई है।लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया और इसे दूसरे यात्रियों के परेशानी का कारण बताया।सोशल मीडिया पर लोगों ने इस डांस को अश्लील करार दिया और तर्क दिया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ऐसा व्यवहार बिल्कुल गलत है।अधिकारियों से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की।

 

 

Related Articles

Back to top button