खेत में काम करने गए किसान की विद्युत करंट से मौत

फोटो:- मृतक की फाइल फोटो।
 
____
  जसवंतनगर(इटावा)। इलाके के कुरसैना गांव के एक किसान की  बिजली के करंट से मौत हो गयी।           
   उक्त गांव निवासी त्रिलोकी यादव (45 बर्ष)पुत्र प्रकाश चंन्द्र रविवार सुबह 11 बजे अपने खेतो मे काम करने के लिये रोज की तरह गया था। समझा जाता है कि उसी  दौरान उसे करंट  लगा और उसकी मौत हो गयी। 
      वैसे त्रलोकी दोपहर तक खेतों से लौट आता था ,मगर जब वह देर शाम तक  घर वापस नही आया, तो परिजनो ने खोजबीन  शुरू की। गांव में तलाश करने के बाद जब  परिजन खेतों पर पहुंचे, तो वहां त्रिलोकी का शव पड़ा हुआ था। बताया गया है कि शव के पास से ही विधुत लाइन  टूटी पड़ी थी। 
     घटना की सूचना परिजनो द्वारा थाना पुलिस को दी गई, तो   मौके पर  पहुंचकर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये  शव को भेजा गया। 
   मृतक वेहद मिलनसार और थोड़ी बहुत खेती से अपना परिवार चलाता था। परिजनो ने सरकार से आर्थिक मदद और किसान बीमा का लाभ देने की गुहार लगायी है।
_____
*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button