समाजवादी आंदोलन के अग्रज और नेता जी के करीबी शिक्षक”रक्षपाल” का निधन

*जसवंत नगर क्षेत्र में शोक की लहर

 फोटो :- फाइल फोटो स्वर्गीय रक्षपाल सिंह यादव
       
जसवंतनगर(इटावा)। जीवन भर नेता जी मुलायम सिंह यादव के कंधे से कंधा मिलाकर समाजवादी आंदोलन का मजबूती देने  में जुटे रहने वाले और  शिक्षक रहे  रक्षपाल सिंह यादव का सोमवार सायंकाल हद्रयगति रूकने से निधन हो गया। 
     उनके निधन से जसवंत नगर  क्षेत्र और  उनके पैतृक गांव नगला पसी सहित आसपास के गांवो में शोक की लहर  फैल गई है।। 
   स्वर्गीय रक्षपाल सिंह यादव करीब 74 वर्ष उम्र के थे। वह  क्षेत्र के डा0 राममनोहर लोहिया इंटर कालेज धनुवा में  रिटायर होने तक एक योग्य शिक्षक के रूप में कार्य किया था। 
  सेवानिवृत होने के बाद उन्होने अपने गांव नगला पसी में एक शिक्षण संस्थान खोलकर लोगो को शिक्षा के प्रति जागरूप भी किया। हाल के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया था और डिंपल यादव को समर्थन दिया था। 
     वह नेता जी के इतने अभिन्न थे कि चुनावों में समाजवादी पार्टी का  बस्ता लगाते थे और चुनाव सभाओं में ओजस्वी भाषण देते थे। साथ ही समाजवादी आंदोलन और समाजवादी सरकार  द्वारा किए गए विकास  कार्यों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत करते थे ।
    नेताजी उन्हें बेहद चाहते थे और अपनी  सभाओं  में अवश्य उनका भाषण करबाते थे। 
      उनकी अचानक तबियत खराब हुई। उनके पुत्र अजय यादव उन्हे आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिये ले गये, जहाॅ उनकी हद्रयगति रूकने के कारण निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आगरा से नगला पसी गांव में लाया जा रहा है जहाॅ मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
स्वर्गीय  रक्षपाल सिंह के निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर पूर्व राज्य मंत्री विश्राम सिंह यादव, प्रोफेसर बृजेश चंद यादव, अनुज मोंटी यादव, राहुल गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह यादव, एजेंडे सिंह गौर, रामनरेश यादव पप्पू, पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार जितेंद्र यादव,  जितेंद्र यादव मोना, मोहम्मद अहसान, राजपाल सिंह यादव, मोहम्मद नवी आढ़ती, विद्याराम यादव सुनील यादव, विनोद यादवआदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
 *वेदव्रत गुप्ता
       

Related Articles

Back to top button