जैन समाज ने मनाया अक्षय तृतीया पर्व, महिला मंडल ने किया इक्षुरस का वितरण

 *प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ व अक्षय तृतीया पर्व की  हुई विशेष पूजा

 फोटो :- अक्षय तृतीया पर्व पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जैन मोहल्लाम इक्षुरस का वितरण  करती महिला मंडल की सदस्यगण
जसवंतनगर(इटावा)। नगर के प्राचीन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन बाजार में अक्षय तृतीया महापर्व धूमधाम से मनाया गया। 
     जैन मंदिर में  सबेरे सर्वप्रथम जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का भव्य अभिषेक किया गया, तत्पश्चात भगवान की शांतिधारा  संपन्न हुई। इंद्रो द्वारा अक्षय तृतीया पर्व पर विशेष पूजा करते महाअर्घ्य समर्पित किए गए। 
   महिला मंडल की अगुवाई में  जैन मंदिर से ही इछुरस का वितरण किया गया। त्याग धर्म की महिमा का गुणगान करते  सभी ने उत्तम त्याग की भावना प्रदर्शित की।  महिला मंडल की गीता जैन, ममता जैन, साधना जैन,संध्या जैन,मोनिका जैन,अमिता जैन,आदि महिलाओ ने इक्षु रस वितरण में सहयोग किया गया। जैन बच्चों और किशोरियां भी शामिल थीं।
     रात्रि में आरती  और भक्ति के बाद बिबिध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बच्चों के साथ-साथ महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया, जिनमे अनेक धार्मिक प्रसंग  शामिल थे, जो सब को मंत्रमुग्ध और धर्म भावना में ओतप्रोत कर गए। 
   इस अवसर पर  पुरस्कार  वितरण भी हुआ।इन कार्यक्रमों का आयोजन महिला मंडल ने किया और उन्हे सफल बनाया।अक्षय तृतीया पर दान का महत्व
———– 
      जैन समाज के मीडिया प्रभारी आराध्य जैन ने बताया कि जैन धर्म में अक्षय तृतीया पर दान का विशेष महत्व  है। जैन पुराणों के अनुसार इस युग के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान ने 6 महीने तप के बाद 6 महीने आहार की विधि न मिलने के कारण 1 वर्ष की तपस्या के बाद वैशाख के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया को इक्षुरस का प्रथम आहार विधि मिलने पर राजा श्रेयांश के  यहां ग्रहण किया था। तभी से दान की परंपरा चली आ रही है।
 श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर लुधपुरा में भी  जैन अनुयायियों देवेंद्र जैन, विजय जैन, प्रवीण जैन , विजय जैन रेल मंडी, प्रवीण जैन, अक्षत जैन, विनोद जैन वीरेंद्र जैन आदि तथा समस्त लुदपुरा  समाज द्वारा अक्षय तृतीया पर्व मनाया गया। प्रातः अभिषेक पूजन के बाद इछुरस का वितरण  समाज के लोगों  द्वारा किया गया। महिलाओं व पुरुषों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
___
 वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button