जसवंतनगर क्षेत्र  के 452 बूथों पर हुआ कुल मिलाकर 59.14 % मतदान

   * गुबरिया गांव की बूथ पर 91%से ज्यादा वोटिंग     * अतराजरपुर पर मात्र 34.89%     *जुगौरा,फतेहपुरा, बघुईया में 80%से ज्यादा वोटिंग     *जसवंतनगर कस्बा में 54.4% 

जसवंतनगर (इटावा)। लोकसभा 
संसदीय सीट मैनपुरी से जुड़ी पांच विधानसभाओं में शामिल जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को हुए मतदान में कुल मिलाकर 59.14% मतदान हो सका। संतोष जनक बात तो यह है कि 2022 में हुए लोकसभा उपचुनाव की तुलना में इस बार करीब 1.5% से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया।
     199,विधानसभा क्षेत्र जसवंत नगर  के कुल मिलाकर 4,0,2308 मतदाता मैनपुरी संसदीय सीट में पंजीकृत थे। इनमें 2,15,416 पुरुष और 1,86,878 महिलाये थी। इसके अलावा11 अन्य मतदाता पंजीकृत थे।
      मतदान में कुल मिलाकर 2,37,932 मतदाताओं ने 452 बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1,31,369 पुरुषों और 1,06,562 महिलाओं ने वोट डाले। अन्य मतदाताओं में केवल एक मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया। पुरुषों के मतदान का प्रतिशत 60.98 ,जबकि महिलाओं का प्रतिशत 57.02 रहा। इस तरह जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल मिलाकर 59.14% मतदान हुआ।
जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी 452 बूथों के जब आंकड़े निकाले गए तो मतदान प्रतिशत  के मामले में सबसे कम वोट बूथ संख्या223 ,अपर प्राइमरी स्कूल अतराजपुर के कक्ष 2  मतदान केंद्र में मात्र 34.89% ही डाले गए। यहां कुल मिलाकर 705 मतदाता वोट डालने के लिए पंजीकृत थे ,मगर केवल 246 मतदाताओं ने ही अपने वोट डाले।
        दूसरी ओर सर्वाधिक वोट बूथ संख्या 290 प्राइमरी स्कूल आराजी  गुबारिया में 91.38% पड़े। इस बूथ पर कुल मिलाकर 290 वोटर पंजीकृत थे,जिनमें से 265 मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह मतदान करने के मामले में जसवंतनगर क्षेत्र की यह बूथ सबसे आगे रही। 
     जानकारी के मुताबिक केवल 40 परसेंट के आसपास ,जिन जसवन्तनगर के बूथों पर मतदान हुआ, उनमें बूथ संख्या 4, धौलपुर 46.5 4%, बूथ संख्या 20 धनुआ 47.82, बूथ संख्या 37 अजनौरा 47.36, जसवंत नगर कस्बे की बूथ संख्या 70, जिसमे 48.40, बूथ संख्या 74 जिसमें 48% बूथ संख्या 75 में 47.65 परसेंट, बूथ संख्या 83 में 48.49, ग्राम बीवामऊ की बूथ संख्या 106 में 47.74% ग्राम नगला तोर की बूथ संख्या 116 में  45.०3,जगसोरा गांव की बूथ संख्या 136 में 47.13परसेंट, यही की बूथ संख्या 138 में 44.85% ,लरखौर गांव की बूथ संख्या 171 में 46.92%, छिमारा गांव की बूथ संख्या 198 में 43.49% जगन्नाथपुर की बूथ संख्या 268 में 40.27% परोली रमायन की बूथ संख्या 277 में 44.90 परसेंट, बरालोकपुर की बूथ संख्या 283 में 42.50 परसेंट, राहिन गांव की बूथ संख्या 310 में 47.48%, पुंजा गांव की बूथ संख्या 344 में 47.40%, उसराहार की बूथ संख्या 375 में 43.74%, नगला पछिया की बूथ संख्या 395 में 42.56% अघिनी गांव की बूथ संख्या 400 में 45.03%, भगवंतपुर गांव की बूथ संख्या 409 में 45.44%, परेला गांव की बूथ संख्या 410 में 48.37 परसेंट, कुदरेल गांव की बूथ संख्या 418 में 43.81%, पटियात गांव के बूथ संख्या 427, में 41.13%, परशुरामपुर के बूथ संख्या 434 में 46.54% तथा सोरों गांव की बूथ संख्या 448 में 47.55% मतदान  ही हुआ।
      80% के लगभग या ज्यादा, जिन मतदान केंद्र पर मतदान हुआ उनमें घनश्याम पूरा बूथ संख्या 17 में 82.88 पर्सेंट मतदान हुआ, जबकि नगला जगन के बूथ संख्या 21 में 80.84 पर्सेंट , महावीर सिंह यादव के सुपौत्र सोनू यादव और टोनू यादव के फतेहपुर मतदान बूथ संख्या 23 में 83%मतदान हुआ। नगला जगन बूथ 21 में 80.84% वोट पड़े।  प्रोफेसर डॉक्टर बृजेश चंद यादव और अनुज मोंटी यादव के गांव जुगौरा के मतदान केंद्र 91 पर 81.25% वोट पड़े। खुशालपुर गांव के बूथ संख्या 173 पर 81.62% मतदान हुआ ,जबकि पूरे जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में तीसरे नंबर पर नगला अनिया की बूथ संख्या 77, 88.57% के साथ रही। चौबेपुर गांव की बूथ संख्या 213 में 86.47 पर्सेंट मतदान हुआ। इसी प्रकार झींगूपुरा गांव की बूथ संख्या 215 में 80 पर्सेंट मतदान हुआ, अतिराजपुर गांव की बूथ संख्या 222 में 84.59% मतदान तथा बघुइया गांव के बूथ नंबर 227में 89.15% मतदान के साथ पूरे विधानसभा में इस बूथ पर दूसरे नंबर पर सर्वाधिक वोट पड़े। लाड़ मपुर की बूथ 244 में 88.43% भदियापुर बूथ संख्या 304 में 80.56 परसेंट, नारायणपुर बूथ संख्या 422 पर 81.52%  वोट डाले गए। 70 से 80 % से ज्यादा मतदान करने वालों में करीब 20 बूथ शामिल हैं और 50 बूथों पर 60% के आसपास  वोट पड़े हैं। 
,आलई, महोला,  कूइया, परासना, सहसारपुर तथा सैफई गांव,  शाहजहां पुर, नगला हरे, रायनगर  आदि गांव  की बूथों पर भी  75 से 80 % के आसपास मतदान दर्ज किया गया।
   जसवंतनगर कस्बा के सिसहाट गांव मिलाकर कुल 21 बूथों पर  54.48%मतदान हुआ। सिसहॉट गांव के दोनों बूथों पर लगभग 62 पर्सेंट मतदान हुआ, जबकि जसवंतनगर कस्बा  के अन्य  बूथों में  हिंदू विद्यालय मतदान केंद्र के बूथ नंबर 84 पर 63.42% मतदान तथा अपर प्राइमरी स्कूल बूथ नंबर 80 पर 68% से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। इसी प्रकार बूथ नंबर 79 पर भी 61.47 परसेंट मतदान हुआ। कस्बा से सटे गांव दुर्गापुर में 70% से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। परसौआ गांव में 68 परसेंट के आसपास मतदान हुआ।
– वेदव्रत गुप्ता
_____
     

Related Articles

Back to top button