जसवंतनगर क्षेत्र में प्रशासनिक कड़ाई के मध्य शांतिपूर्ण 59 %मतदान 

    * छूट पुट घटनाएं, मगर मतदान में कही बाधा नहीं     * पुलिस के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप 

 

 फोटो:-मुख्य फोटो- मैनपुरी संसदीय सीट की विभिन्न विधान सभाओं में पड़ी वोटिंग का चार्ट।
    जसवंत नगर इलाके के एक मतदान केंद्र पर जुटी महिलाओं की लाइन, दोनो पैरों से विकलांग मोहम्मद नवी वोट डालने के बाद बातचीत करते, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एक मतदानकेंद्र
     
जसवंतनगर (इटावा)। लोकसभा की मैनपुरी संसदीय सीट के लिए मतदान के तहत जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को शांतिपूर्ण 58.94 यानि 59% मतदान होने की खबर है। 
छुटपुट घटनाओं के अलावा कहीं से भी किसी बड़ी घटना की खबर नहीं है।
 उल्लेखनीय है कि मैनपुरी  संसदीय सीट के अंतर्गत लगने वाली पांच विधानसभाओ में इटावा जिले की केवल 199,जसवंत नगर विधानसभा सीट शामिल है और जिसमें लगभग 395000 मतदाता पंजीकृत हैं।
   

मतदान प्रातः 7:00 बजे आरंभ हुआ और शाम 6:00 बजे तक 11 घंटे के दौरान चलता रहा। सुबह के वक्त मतदाता लंबी लाइनों में देखे गए, मगर दोपहर होते-होते  भीड़  छटने लगी।

 
  प्रातः 9:00 बजे तक 12.5% मतदान जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में हुआ था, जबकि दोपहर 11:00 बजे तक25 .59 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।दोपहर 1:00 बजे तक 39.07% तथा मध्यान 3:00 बजे तक 46.5% तथा  शाम 5:00 बजे तक 55% तक और शाम 7:00 बजे तक 58.27% मतदान दर्ज किया गया था, 2या 3  बूथों पर मतदान चल रहा था।
   

जिला प्रशासन ने मतदान केदो पर भारी संख्या में पैरामिलिट्री , पीएसी और पुलिस लगाई थी । सभी जगह चाक चौबंद व्यवस्था थी। मतदान केदो पर हर जाने वाले की चेकिंग की जा रही थी।  कहीं  कोई मोबाइल फोन लेकर या अन्य कोई सामान लेकर तो नहीं जा रहा हैं। 

महिलाओं में मतदान को लेकर काफी जोश देखा गया।
   

मतदान केदो पर भारी पुलिस फोर्स के साथ डीआईजी, जिलाधिकारी, अवनीश राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा  निरंतर पहुंचते रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट बराबर अपने मतदान केदो पर पहुंचे।

    क्षेत्र के ग्राम जुगौरा, धनुवा, फतेहपुरा, कुरसेना, धरबार, बलरई  फुलरई, जौनई,  खेड़ा धौलपुर, पाठकपुरा, लरखोर, सिरहौल, नगला राम सुंदर, नगला तोर, नगला सलहदी, बाउथ, जगसौरा, राय नगर आदि गांव से दोपहर तक जो खबरें मिली ,उसके अनुसार मतदाता शांतिपूर्ण ढंग से लाइन लगाकर मतदान कर रहे थे। सपा के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने बताया है कि उनके गांव में भी मतदान शांतिपूर्ण और भारी मतदान हुआ है।
    क्षेत्र के सैफई इलाके में मतदान को लेकर काफी उत्साह था। हैंवरा कुइया,, गींजा, परासना,  सहसारपुर, उझयानी, पिंडारी, महोला, लारखौर,शाहजहां पुर ,बर्रा, बिचपुरी खेड़ा, बैदपुरा आदि से शांतिपूर्ण मतदान होने की खबर है। महोला गांव के प्रदीप आढतियां ने बताया है कि उनके यहां 70% से ज्यादा मतदान हुआ।
      जसवंत नगर कस्बे में मतदान को लेकर सभी 21 बूथ पर सवेरे से ही भीड़ जुट गई थी। सपा के नेता राहुल गुप्ता, सभासद राजीव यादव, सत्यनारायण संखवार , अशोक क्रांतिकारी, गोपाल गुप्ता, आलोक गांगुलस, हाजी मोहम्मद अहसान ,हाजी मोहम्मद शमी पप्पू, जितेंद्र यादव मोना, अभिषेक यादव विपिन, विनोद यादव तथा बड़ी संख्या में सभासदगढ़ मतदाताओं को निकालने में जुटे थे।
     इसके अलावा भाजपा की चुनाव कमान नगर में अजय यादव बिंदु, लज्जाराम प्रजापति ,डॉक्टर राजबहादुर  यादव, श्रेयस मिश्रा, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, राजकुमार यादव, सुरेश गुप्ता  बस्तों पर मुस्तैदी से  संभाले थे और बस्तों पर खूब भीड़ देखी गई। सब लोग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में जुटे थे।
     जसवंत नगर कस्बा के एक मतदान केंद्र पर जब पैरों से दिव्यांग सब्जी आढती मोहम्मद नबी वोट डालने आए, तो उन्हें देखकर मतदाताओं मैं उत्साह पैदा हो गया, क्योंकि वह  कृत्रिम पैर लगाकर मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। मतदान केदो पर 80 और 90 उम्र तक के अनेक  मतदाता वोट डालने पहुंचे। 90 वर्षीय नगर के सबसे बुजुर्ग ब्रह्म शंकर गुप्ता ने भी अपने मत अधिकार का प्रयोग किया।
    पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार को प्रोफेसर बृजेश चंद्र यादव, अनुज मोंटी यादव, डॉक्टर भुवनेश यादव आदि के यहां उन्हें नजर बंदी के लिए  दबिश मारे  जाने के बावजूद   यह लोग मतदान केदो पर  मुस्तैदी से  डटे थे और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे थे।
    जसवंत नगर कस्बे में सुबह 72 नंबर बूथ पर कुछ देर के लिए वोटिंग मशीन चालू नहीं हुई।  सिरहौल गांव के बूथ नंबर 126 ,128 तथा इसी क्षेत्र के बूथ नंबर 131 और 139 पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा निर्बल वर्ग के वोटो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस प्रशासन ने जगसौरा पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मतदान में बाधा नहीं पडने दी।
वेदव्रत गुप्ता
___
 फोटो:-जसवंत नगर इलाके के एक मतदान केंद्र पर जुटी महिलाओं की लाइन, दोनो पैरों से विकलांग मोहम्मद नवी वोट डालने के बाद बातचीत करते, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एक मतदानकेंद्र पर

Related Articles

Back to top button