महोला, बर्रा गांवों में चला डोर-टू-डोर वोट मांगने का  जबरदस्त अभियान

        *पूर्व सपा नेता स्व अनोखे लाल के पुत्र प्रदीप आढतिया ने की अगुआई

________
 फोटो :- सपा नेता प्रदीप आढतिया ग्राम महोला में पार्टी जनों के साथ घर-घर वोट मांगते
जसवन्तनगर/सैफई(इटावा)। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव ने इस बार गांव-गांव प्रचार अभियान चलाने पर जोर दिया, फिर भी कुछ  गांवों में वह नहीं पहुंच सकी।
       यह देखते समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनका प्रतिनिधित्व करके गांव गांव  पहुंच रहे हैं। शनिवार को सैफई इलाके के ग्राम पंचायत बर्रा , महोला, नगला छोटेलाल, नगला वृंदावन, काटीहार वैदपुरा आदि  में डोर टू डोर   पहुंच कर प्रचार अभियान चलाया गया।
      इस अभियान का नेतृत्व आजन्म समाजवादी और नेताजी मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे स्वर्गीय अनोखे लाल आढतियां के पुत्र प्रदीप अधातिया ने संभाल और वह इन गांवों में पहुंचे ।
   प्रदीप पलटिया ने बताया है कि उनके इलाके के गांव में मतदान 90% के आसपास होता है और जिसमें 95% तक सदैव समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट डाले जाते हैं इस बार शायद ही किसी विपक्षी उम्मीदवार को एक भी वोट मिले उन्होंने जाकर लोगों से एक ही बात कही कि अपने क्षेत्र का विकास केवल समाजवादी पार्टी ही कर सकती है अन्य पार्टियों केवल धोखाधड़ी और झूठे वादे करती हैं।
 इस प्रचार अभियान में प्रदीप यादव आढतियां महोला, विनोद यादव नगला बुद्धू, सूरजमुखी वैदपुरा, रणवीर यादव प्रयाग सिंह यादव प्रधान रामेत, उपेंद्र यादव सेक्टर प्रभारी छितौनी, अवनीश शर्मा सेक्टर प्रभारी छितौनी, पूर्व प्रधान अवधेश यादव, प्रधान सुनील कांत यादव, गुड्डू यादव सपारी, बीडीसी रजनीस सक्सेना, गुड्डू कश्यप बर्रा, वीरेंद्र कश्यप, पूर्व बीडीसी राधा कृष्ण संखवार ,भप्पू यादव, बलवीर सिंह पाल,  कृपाराम कश्यप पूर्व प्रधान ,विष्णु दयाल राजपूत, ब्रह्मानंद कठेरिया, पूर्व प्रधान सुरजीत जाटव, प्रधान दिलावर सिंह जाटव, पूर्व प्रधान राजन सिंह बालमीक, पूरन सिंह राजपूत, एवरन सिंह राजपूत ,रामवीर राजपूत, तुलाराम राजपूत ,रामकुमार शर्मा, दयानंद शर्मा, सौरभ शर्मा, अंकुश शर्मा ,राजीव कुमार शाक्य ,जहानाबाद  आदि कार्यकर्ता साथ थे। सबसे बड़ी बात तो यह थी कि इससे डोर टू डोर प्रचार अभियान में यादव जाति के अलावा अन्य जातियों के लोग बहुत बड़ी तादाद में थे प्रदीप आदित्य ने बताया है कि हर वर्ग डिंपल यादव को 7 में6 को वोट करने के लिए उत्साहित है। 
________वेदव्रत गुप्ता
 

Related Articles

Back to top button