भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा ने रेल यात्रियों के लिए नि:शुल्क जल सेवा की शुरुआत की

स्टेशन अधीक्षक श्री पी0 एम0 मीना ने उद्घाटन करते हुए कहा कि दिल्ली से हावड़ा तक यात्री प्रशंसा करते हैं।

इटावा। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा ने हर वर्ष की भांति मई और जून मास में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2-3 पर संचालित होने वाली नि: शुल्क जल सेवा का आज शुभारंभ किया। सेवा का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्टेशन अधीक्षक श्री पी0 एम0 मीना, विशिष्ट अतिथि द्वय क्षेत्रीय सचिव सेवा श्री विवेक कुलश्रेष्ठ और प्रान्तीय महासचिव श्री संजय मिश्रा ने भारत माता व स्वामी विवेकानन्द जी के चित्रों पर रोली चंदन से तिलक किया। सभी ने वन्दे मातरम् का सस्वर गान किया।
मुख्य अतिथि पी0 एम0 मीना ने नि: शुल्क जल सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि मई और जून में भीषण गर्मी रहती है उस समय यात्रियों को परिषद् के लोग नि:शुल्क शीतल जल उपलब्ध कराकर रेलवे की भी सहायता करते हैं। इस सेवा की प्रशंसा दिल्ली से हावड़ा तक यात्री गण करते हैं। सचिव राजीव लोचन दीक्षित और कार्यक्रम संयोजक सुग्रीव सिंह यादव ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर यात्रियों को मिष्ठान खिलाकर शीतल जल पिलाया गया।
इस कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद पाण्डेय संरक्षक, मुन्ना लाल वर्मा, इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष,राज शेखर कोषाध्यक्ष, निखिल चौधरी संगठन सचिव, शैलजा पाठक महिला संयोजिका, अत्रि दीक्षित, शैलेष कुमार पाठक, आशा राम मिश्रा, आनन्द प्रकाश नारायण दुबे, ओम नारायण शुक्ला, एस0 एन0 चौधरी, राजेन्द्र सिंह यादव, हरी शंकर त्रिपाठी, आशीष दुबे, संजय कुमार दुबे एडवोकेट, विकास नारायण सक्सेना , राजीव अवस्थी, लालजी प्रसाद दुबे, विवेक रंजन गुप्ता, प्रमोद कुमार पाण्डेय,नन्द कुमार यादव, मुलायम सिंह यादव, बृजेश कुमार राठौर, पंकज कुमार गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, सन्तोष कुमार प्रजापति, ज्ञानेन्द्र सिंह वर्मा एडवोकेट,तरुण रंजन गुप्ता एडवोकेट, विपिन दुबे,वि श्रीमती इन्दु कुलश्रेष्ठ, विमलेश शर्मा , सन्ध्या यादव, प्रतिभा सिंह, प्रीति सक्सेना,वर्षा दुबे, निशा गुप्ता,अनुज गुप्ता, भूरे, नितिन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button