मतदान में आठ दिन शेष रहने के साथ मैनपुरी लोकसभा के प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज

*बसपा प्रत्याशी का प्रचार अभी धीमा *ग्रामीण और नगर क्षेत्र में सपा का डोर टू डोर अभियान *भाजपा के नेता भीतरी पकड़ बनाने में जुटे

फोटो:- जसवंत नगर में प्रचार करते समाजवादी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण, सैफई में मोर्चा संभाले ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव
_____

जसवंतनगर (इटावा)। लोक सभा चुनाव की वोटिंग में मात्र 8 दिन शेष रहने के साथ ही विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों के लिए प्रचार अभियान और डोर टू डोर जनसंपर्क अब तेजी पकड़ गया है।
जसवंतनगर क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। इसमें चार लाख वोटर मतदान के लिए पंजीकृत है। मैनपुरी लोकसभा के लिए 7 मई को मतदान होगा।
जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र शुरू से ही नेता जी मुलायम सिंह यादव की कर्मस्थली रही है। मुलायम सिंह यादव सात बार और फिर उनकी विरासत संभालने वाले उनके भाई शिवपाल सिंह यादव लगातार छह बार इस विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।
सन 2022 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल सिंह को 94 हजार वोटो की ऐतिहासिक लीड देते हुए जसवंत नगर क्षेत्र ने विधायक चुना था। उसके बाद जब मैनपुरी संसदीय क्षेत्र का उपचुनाव हुआ, तो समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव को अकेले जसवंतनगर क्षेत्र ने 1लाख6हजार वोटो की जबरदस्त लीड दी थी।
लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव के खिलाफ रघुराज सिंह शाक्य भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे जबकि इस चुनाव में डिंपल यादव को प्रदेश सरकार के मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह चुनौती दे रहे हैं। हालांकि बसपा ने भी प्रत्याशी मैदान में उतारा है, मगर मुख्य टक्कर डिंपल यादव और जयवीर सिंह के बीच ही मानी जा रही है, फिर भी जातीय गणित के आधार पर बीएसपी के शिवप्रसाद यादव को कम नहीं आंका जा सकता।
समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंके है। इस संसदीय सीट के महत्व को देखते हुए ही मुख्यमंत्री योगी पिछली 25 अप्रैल को यहां एक जनसभा को संबोधित कर चुके हैं, जबकि कि एक मई को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जसवंतनगर इलाके में तीन जन सभाए ग्रामीण क्षेत्रों में करने आ रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सत्तासीन है, जबकि जसवंतनगर समाजवादी पार्टी का गढ़ है, इसलिए यहां भाजपा और सपा के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंके हैं। अब चुनाव प्रचार अभियान निरंतर तेजी पकड़ रहा है।
जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र मुख्य रूप से तीन हिस्सों जसवंत नगर, सैफई और ताखा में डिवाइड तीनों ही स्थान पर सपा का दबदबा है और कार्यकर्ताओं की लंबी फौज है, जबकि सत्ता में होते हुए भी भाजपा और बीएसपी के पास उस बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नहीं है, जितनी बड़ी संख्या में सपा के पास है।
संगठन के मामले में भाजपा ने इन इलाकों में अपने नेताओं को मजबूत किया है और उनके कंधों पर पूरी जिम्मेदारी डाली है, जबकि सपा के कार्यकर्ता सीधे-सीधे शिवपाल सिंह यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, तेज प्रताप सिंह यादव, आदित्य यादव और अंशुल यादव से जुड़ाव रखते हैं।
जसवंतनगर सैफई और ताखा इलाकों में शिवपाल सिंह यादव की पकड़ बहुत ही मजबूत है। उनकी मनपसंद के ही सभी संगठन के पदों पर है। इन सभी को अपनी रिपोर्ट भी शिवपाल सिंह यादव को ही देनी होती है।
भारतीय जनता पार्टी के पास गिने चुने नाम ही है भाजपा के सत्ता में होने के बावजूद किसी भी नाम को भाजपा ने उतना मजबूत नहीं किया, जितना सपा ने अपने सत्ता काल में मजबूती दी थी। इस वजह से सपा के कार्यकर्ता ज्यादा साधन संपन्न है, जबकि भाजपा की कार्यकर्ताओं के पास उस तरह के साधन नहीं है, जितने सपाई रखते है।

कार्यकर्ताओं में दिख रहा प्रचार का उत्साह
_______
समाजवादी पार्टी के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं की टीम निरंतर यहां नगर में इंडिया गठबंधन एवं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में डोर टू डोर वोट मांगने का अभियान चला रहे है। इन कार्यकर्ताओं को बदायूं से लड़ रहे आदित्य यादव की भी चिंता है, इसलिए चुनाव दौरान एक-एक, दो-दो दिन के लिए वहां भी जा रहे है।
जसवंतनगर के ग्रामीण इलाके में प्रोफेसर बृजेश चंद्र यादव ,अनुज मोंटी यादव, डॉक्टर भुवनेश यादव, जिला पंचायत सदस्य भुजवीर सिंह यादव अनिल प्रताप सिंह यादव, राकेश यादव,ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, जिला सचिव जितेंद्र उर्फ मोना यादव,खन्ना यादव, विद्याराम यादव, राजपाल सिंह यादव आदि जोरदारी से गांव गांव जनसंपर्क चला रहे हैं।
जबकि कस्बा में नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में मोहल्ला टू मोहल्ला रोज सुबह शाम जनसंपर्क अभियान चल रहा है ,जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, हाजी मोहम्मद अहसान,हाजी शमीम पप्पू,प्रमुख महासचिव राशिद सिद्दीकी, वरिष्ठ सभासद राजीव यादव,विनोद सिंह यादव, आलोक गंगलस,सुभाष गुप्ता,अशोक यादव ठेकदार,सुनील यादव , दिलीप यादव,संजीव बंटू गुप्ता, आढतिया मोहम्मद नवी,नगर पालिका के सभासद गण मोहम्मद फारूक,हेमू शाक्य,दिलीप दिवाकर,राम कमल प्रकाश पाल,मोहित यादव, शेष कुमारबिल्लू यादब,मुहम्मद फैजान आदि के साथ ,सत्यवती यादव,माया देवी,मुहम्मद जहीर,मुहम्मद जुबैर,विनोद जैन,रघुवीर सिंह यादव,रतन पाण्डेय, अभिषेक विपिन यादव, कृष्णा यादव,धर्मेंद्र यादव,गोपाल गुप्ता,मुहम्मद इफ्तिकार, नीरज यादव,पंकज यादव,राहुल यादव, शाबुद्दीन कुरेशी आदि शामिल रह रहे है।
सैफई इलाके में स्वयं पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव,ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मृदुला यादव, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य ,विधानसभा अध्यक्ष राम नरेश यादव पिडारी, चंदगीराम यादव, राजवीर सिंह बाबा, सहदेव सिंह यादव समेत कार्यकर्ता गण तथा पार्टी के पूर्व विधायक, एमएलसी आदि प्रचार की कमान संभाले हैं। सैफई इलाके के कार्यकर्ता बदायूं, आजमगढ़ और फिरोजाबाद में भी चुनाव प्रचार के लिए दौड़ लगा रहे हैं।
उधर दूसरी ओर भाजपा के प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदु,प्रेम बाबू राजपूत, डॉक्टर राजबहादुर सिंह यादव, लज्जाराम प्रजापति, श्रेयस मिश्रा, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, जयशिव बाल्मीकि, सुमित जोशी, प्रवीन दुबे, हेमंत धाकरे,सुदीप प्रजापति,अनुरूद दुबे, सभासद मोहिनी दुबे ,विकास दुबे, सुरेश गुप्ता, उमेश शाक्य, सौरभ शाक्य, कीर्ति भदौरिया, कन्हैया शाक्य, जयकुमार शाक्य, श्रीकिशन शंखवार,पारस चौरसिया,प्रविन्द यादव, सूरज शाक्य आदि गांव गांव और घर-घर दौड़ लगा रहे हैं ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीधे-सीधे जनसंपर्क अभियान में नहीं है ,फिर भी रामनरेश शर्मा और राजकुमार यादव आदि भाजपा प्रत्याशी के चुनाव अभियान पर पैनी नजर रखे हैं।
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव का चुनाव प्रचार अभियान अभी जसवंत नगर इलाके में तेजी नहीं पकड़ा है और न ही कोई बड़ा नेता ही यहां प्रचार के लिए आया है। हालाकि रविवार को जसवंतनगर क्षेत्र के लिए शिव प्रसाद यादव के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन करके कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया है।
*वेदव्रत गुप्ता
____

Related Articles

Back to top button