राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एसएस मेमोरियल महाविद्यालय सुतियानी मे सभा को संबोधित करेंगे

ऊसराहार संवादाता
घनश्याम शर्मा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बुधवार को 11 बजे ताखा मे कार्यकर्ताओं को करेगे संबोधित विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने कार्यकर्ताओं से आने की अपील
मैनपुरी लोकसभा का चुनाव धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुच रहा है सात मई को होने वाले चुनाव मे समाजवादी पार्टी की ओर से डिपंल यादव फिर से चुनाव मैदान में है डिपंल यादव के चुनाव मे आने के बाद भाजपा ने अपनी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को मैदान मे उतारा है उनके मैदान मे आने के बाद चुनाव रोचक हो गया है डिपंल यादव के मैदान में होने से सपा की प्रतिष्ठा का भी सवाल है
ताखा क्षेत्र समाजवादी पार्टी का गढ माना जाता है इसलिए कार्यकर्ताओं मे जोश भरने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद ताखा पहुच रहे हैं जानकारी देते हुए शिवपाल सिंह यादव के बिधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने बताया अखिलेश यादव बुधवार को दस बजे एसएस मेमोरियल महाविद्यालय सुतियानी मोड पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे कार्यकर्ताओं मे जोश भरने के उदेश्य से पहुच रहे अखिलेश यादव सभी कार्यकर्ताओं से बात करेगे उनके साथ सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी साथ में रहेगे ध्रुव यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से दस बजे सुतियानी मोड पहुचने की अपील की है

Related Articles

Back to top button