फोटो :- संबोधित करते अनुज मोंटी यादव
जसवंतनगर (इटावा)। भारतीय जनता पार्टी के मैनपुरी संसदीय सीट के प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह द्वारा अपने पक्ष में प्रचार किए जाने के दौरान लोगों से “अभी नहीं, तो कभी नहीं” का नारा देते भाजपा के पक्ष में वोट मांगने को लेकर समाजवादी पार्टी ने पलट बार किया है।
मंगलवार को यहां रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते युवा नेता और ब्लॉक प्रमुख रहे अनुज मोंटी यादव ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी के नारे का जवाब हम सपा कार्यकर्ता “डिंपल यादव” को रिकॉर्ड मतों से जिता कर देंगे।
भाजपा प्रत्याशी जान ले कि “अभी भी नहीं और कभी भी नहीं” के साथ मैनपुरी क्षेत्र की जनता भारतीय जनता पार्टी को कभी इस संसदीय सीट से विजई नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा कि जसवंत नगर क्षेत्र का विकास नेताजी मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह यादव की देन है, यहां की जनता कभी भी उन्हें पीठ नहीं दिखाएगी और अपनी दम पर सपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों की जीत दिलाएगी।
‘ पानी का मजहब क्या होगा” लाइनें पेश करते अपने मार्मिक भाषण में श्री यादव ने कहा कि संविधान रहेगा ,तो देश बचेगा और बाबा अंबेडकर के विचारों को बचाकर ही इस देश को आगे ले जाया जा सकेगा। यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। इसलिए इन में भाजपा को हर हालत में परास्त करना है। जसवंत नगर क्षेत्र में हम कार्यकर्ता अपनी दम पर भाजपा को नाकों चने चब्बाबने को तैयार हैं। इस बार डिंपल यादव को इतनी बड़ी लीड देंगे कि पूरा देश जान जाए कि जसवंत नगर समाज समाजवाद का वह क्षेत्र है जहां देश तोड़ने वाले लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।
*वेदव्रत गुप्ता
____