भाजपा संविधान खत्म करने पर अमादा, मात्र झूठ और लूट की गारंटी : डिंपल यादव

  *जसवंतनगर में सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन    *इंडिया गठबंधन  सरकार बनाने जा रहा    * शिवपाल ने बहू के लिए मांगे वोट

 फोटो:- इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी के जसवंत नगर रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करती हुई सपा प्रत्याशी श्रीमती डिंपल यादव तथा मंचासीन नेता गण
____________
जसवंतनगर (इटावा)। समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी और लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने तथा झूठ और लूट की सरकार के खात्मे के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों और समाजवादी पार्टी की साइकिल को भारी विजय दिलाने की अपील की है।
       

 श्रीमती यादव मंगलवार को यहां रामलीला मैदान में जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। 

    अपने 15 मिनट के भाषणों के दौरान बहू होने का अहसास कराती बराबर वह अपने सर पर पल्लू थामे रही। 
 

उन्होंने सबसे पहले पवन पुत्र हनुमान को याद किया और कहा कि आज हनुमान जयंती है और उन्हें आप सबसे मिलने का मौका मिला है। उन्होंने 2022 के लोकसभा उपचुनाव में जसवंत नगर क्षेत्र की जनता द्वारा उन्हे दिलाई गई रिकॉर्ड जीत के लिए सबसे पहले सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी ने एक-एक कर लोगों का जोड़ा था और आज मैनपुरी  क्षेत्र में हर कोई नेताजी को याद करता है। एक और एक मिलकर दो भी बनते हैं और 11 भी। इन चुनाव में इसी दम पर हम सब सायकिल को दिल्ली की गद्दी तक इस बार बड़ी ताकत के साथ ले जायेंगे।

 

   डिंपल यादव बोली कि जसवंत नगर की धरती समाजवादी विचारधारा की जननी है। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने यहीं से समाजवादी सुगंध पूरे देश में फैलाई थी। जसवंत नगर का हर मतदाता नेताजी को अपना आदर्श मानता आ रहा है। 

     उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के जरिए देश में भाजपा ने जो लूट मचाई है तथा अग्नि वीर जैसी चार साला नौकरी से देश के लिए मर मिटने वाले युवाओं का जो अपमान किया है, इसका बदला लेने के लिए यह चुनाव  ही सही समय है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और  संगठन के बल पर  इतनी मजबूत है कि समाजवादी झंडा सदैव लहराता रहेगा। 
   

मतदाताओं से उन्होंने विनम्र  अपील की कि वह जसवंत नगर की जीत का पिछला रिकॉर्ड भी इस बार तोड़ते हुए उन्हें भारी विजय का आशीर्वाद दें। 

     श्रीमती डिंपल यादव करीब 3 घंटे से ज्यादा कार्यकर्ता सम्मेलन में रही और वह  निरंतर हर कार्यकर्ता से बड़ी नजदीकी से मिली।   भीड़ के बीच में जाकर उन्होंने लोगों से  सीधा संवाद भी  किया।
   

बाद में  कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी उपस्थित भीड़ से पूछा कि उनकी अब  डिंपल यादव से सीधी जान पहचान  हुई या नहीं ?.. इस पर सभी ने हाथ उठाकर जवाब दिया कि वह डिंपल के नजदीकीपन  से अब  बहुत प्रभावित हैं।

     इस कार्यकर्ता सम्मेलन में सुबह 10:00 बजे ही विधायक और सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपालसिंह यादव  पहुंच गए थे। 

कार्यकर्ता सम्मेलन बड़ी रैली में तब्दील __________

     समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में श्रीमती डिंपल यादव के नामांकन के बाद जसवंत नगर क्षेत्र में पार्टी का यह पहला चुनावी कार्यक्रम था।
   सवेरे 9:00 बजे से ही रामलीला मैदान में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कार्यकर्ता सम्मेलन में सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी और पार्टी पदाधिकारियो के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र भर के गांवों के लोग इतनी  बड़ी संख्या में पहुंचे कि 11 बजे जब डिंपल यादव पहुंची तो  मैदान बड़ी रैली में  तब्दील हो गया था।
       श्रीमती डिंपल यादव की अगवानी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, प्रो बृजेश चंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष  अभिषेक यादव अंशुल, नगर सपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता,  पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव  सोनू, बसपा से सपा में शामिल हुए गुलशन शाक्य,सर्वेश शाक्य, पारस नाथ यादव जौनपुर, विधायक अयोध्या जय शंकर पांडेय,  जिला महासचिव वीरभान सिंह वीरू भदौरिया, उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह यादव, सचिव जितेंद्र मोना यादव, हाजी मोहम्मद एहसान,हाजी शमीम पप्पू,सीमा यादव,  प्रदेश महिला महासचिव अनिता यादव,आलोक दीक्षित,मयंक विधौलिया, जिला पंचायत सदस्य भुजवीर सिंह यादव एडवोकेट,मोहित सन्नी यादव,  वरिष्ठ सभासद राजीव यादव,महा सचिव राशिद सिद्दीकी, राजपाल सिंह यादव गढ़ी, के, के यादव, ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, ,संगीता यादव, अभिषेक यादव “विपिन”, खन्ना यादव, अशोक क्रांतिकारी, गोपाल गुप्ता,  जितेंद्र कुमार मिर्जापुर, कृष्णा यादव, आढतिया मोहम्मद नवी, अभिषेक गांगलस, अतुल बजाज, नरेंद्र पाल यादव, रशीद जफर , सभासद बिल्लू यादव, मोहम्मद फारूख मोहम्मद जहीर, मोहम्मद फैजान आदि ने अगवानी की। एक दर्जन से ज्यादा भारी  भरकम कई कई किलो वजनी पुष्प मालाएं और प्रतीक चिन्ह मंच पर डिंपल यादव को गर्म जोशी से लोगों ने प्रदान किया।
    पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने भी प्रतीक चिन्ह तलवार और गदा भेंट करके डिंपल यादव और शिवपाल सिंह का अभिनंदन किया
 जिला सपा अध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने बाऊथ से लेकर जगसौरा तक  और फिर  सभी बूथों की समीक्षा एक एक को बुलाकर की। सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कलाकारों ने भी मुलायम, अखिलेश, साइकिल और समाजवादी पार्टी से जुड़े गीतों को प्रस्तुत कर भीड़ में जोश  भरा।
_____
 *वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button