______
जसवंत नगर इटावा। रविवार को जसवंतनगर कस्बा में भाजपा नेत्री और सभासद मोहिनी दुबे ने भाजपा की नीतियों के प्रचार प्रसार और लोक सभा चुनाव प्रचार की मुहिम अपने वार्ड में स्थित अपने आवास मुहल्ला कोठी कैस्त से आरंभ की।
लोगों खासकर महिलाओं से आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में करते हुए सभासद मोहिनी दुबे ने बताया कि इस बार मोदी और योगी ने जो महिला सशक्तिकरण की मुहिम चलाई है और नारी वंदन, महिला आरक्षण बिल पास कराया है तो हम महिलाओं का भी फर्ज है कि मोदी के मिशन को आगे बढ़ाने में हम सब एक जुट होकर सहयोग करें।
ज्ञातव्य है कि श्रीमती मोहिनी दुबे नगर के न्यूज़ पेपर एजेंट एवं पत्रकार मोनू दुबे की पत्नी है।
मोहिनी ने कहा कि इस चुनाव में सभी महिलाऐं अपना मत शत प्रतिशत डाले। पहले मतदान फिर जलपान के नारे के साथ मोदी के चुनाव निशान कमल को सफल बनाना है।इसी निशान की बटन दबानी है।
मैनपुरी संसदीय सीट से खड़े भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह को जिताकर लोकसभा पहुंचाना है, ताकि एक बार फिर नई दिल्ली की गद्दी पर मोदी सरकार काबिज हो।
फोटो :- महिलाओं से संपर्क करती मोहिनी दुबे
______