__________
जसवंतनगर(इटावा)। बलरई क्षेत्र में दो बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से एक बाइक सवार की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 7 – 8 बजे के करीब इकदिल थाना क्षेत्र के फुफई गांव के निवासी 45 साल अर्जुन सिंह (48 वर्ष)तथा इटावा शहर के विनायक नगर, रामलीला मैदान रोड के निवासी राम किशोर के साथ बलरई क्षेत्र ग नगला विशुन गांव में दावत में शरीक होने आए थे। इसके बाद बाइक से जब वापस लौट रहे थे,कि बलरई क्षेत्र में भोगनीपुर नहर से निकल रजवाहा के किनारे पेट्रोल पंप के सामने जसवंतनगर की तरफ पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर बलरई थाना पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां डॉक्टर्स ने अर्जुन सिंह को मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन और नगला विशुन के लोग पहुंचे और
पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम फूफई में घटना को लेकर मातम पसर गया। पत्नी बच्चों और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। दूसरे घायलको सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र से इटावा जिला अस्पताल भेजा गया।
____वेदव्रत गुप्ता