पौंछा लगाते समय महिला की करंट से मौत

 

इटावा। घर में सफाई के साथ पौंछा लगाते वक्त महिला की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। हादसे के वक्त वह घर में अकेली थी। हादसा फ्रेंड्स कालोनी थाना अंतर्गत एकता कालोनी का है।

एकता कालोनी निवासी उमेश यादव नवरात्र की नवमी पर बुधवार सुबह अपने पांच वर्षीय पुत्र आदित्य को कन्या लंगुरा भोज खिलाने के लिए पास के गांव अड्डा निहाल ले गए थे। इधर घर में उनकी 32 वर्षीय पत्नी सोनी अकेली थी। सोनी ने प्रतिदिन की तरह घर की सफाई की और पौंछा लगाना शुरू किया। तभी कटी हुई केबल के स्पर्श से लोहे के गेट में करंट दौड़ने की वजह से उससे छूने पर करंट लगा और उसकी मृत्यु हो गई। उमेश यादव सुबह करीब साढ़े आठ बजे लौटे तो उन्होंने सोनी को आंगन में मृतावस्था में पड़ा पाया। चार माह की गर्भवती थी। दो दिन पहले ही उसने अल्ट्रासाउंड कराया था। हादसे की जानकारी होने पर उसकी बहन मीरा घर पर आ गई थी। वह भी एकता कालोनी में रहती है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव का कब्जे में लिया।

 

 

Related Articles

Back to top button